Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैमूर में 6 अप्रैल से बदल जाएगा स्कूलों का टाइमटेबल, गर्मी को देखते हुए लिया गया फैसला

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 02:40 PM (GMT+05:30)

    गर्मी को देखते हुए कैमूर जिले के प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। 6 अप्रैल से स्कूल सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12: ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट ग्राफिक।

    एआई द्वारा जेनरेट ग्राफिक।

    HighLights

    1. गर्मी के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्कूल समय बदला।

    2. 6 अप्रैल से सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक स्कूल।

    3. अधिक छात्रों वाले स्कूलों में मध्याह्न भोजन की विशेष व्यवस्था।

    जागरण संवाददाता, भभुआ। गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आगामी छह अप्रैल से प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।

    छह अप्रैल से विद्यालयों का संचालन सुबह 6:30 से 12:30 बजे तक होगा। निदेशक मा. शि. के माध्यम से जारी पत्र के तहत निर्धारित समय में प्रारंभिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के लिए समय सारिणी का निर्धारण किया गया है।

    विद्यालय शुरू होने का समय सुबह 6:30 से सात बजे तक प्रार्थना। सात बजे से 7:40 तक पहली घंटी, 7:40 से 8:20 तक दूसरी घंटी, 8:20 से नौ बजे तक तीसरी घंटी, नौ से 9:40 बजे तक मध्यांतर-प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन, 9:40 से 10:20 चौथी घंटी, 10:20 से 11 बजे तक पांचवी घंटी, 11 से 11.40 बजे तक छठवी घंटी, 11:40 से 12:20 पीएम तक सातवीं घंटी, छात्र एवं छात्राओं के लिए छुट्टी 12:20 पर।

    12:20 से 12:30 पीएम तक प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा, अगले दिन के लिए कार्य योजना एवं छात्रों को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा एवं जांच की जाएगी।

    जिन विद्यालयों में वर्ग एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण एक साथ मध्यांतर अवधि में मध्याह्न भोजन का संचालन करने में असुविधा होती है, वैसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक द्वारा दो समयांतराल में आधे छात्र एवं छात्राओं को वर्ग चिह्नित करते हुए मध्यांतर अवधि में तथा शेष आधे छात्र-एवं छात्राओं को आवश्यकतानुसार तीसरी चौथी घंटी में मध्याह्न भोजन करा सकेंगे।

    निर्धारित मध्यांतर अवधि में ऐसे छात्र एवं छात्राओं के लिए अध्यापन कार्य किया जाएगा। साथ ही जहां विद्यालय दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है वैसे विद्यालयों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी गर्मी को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं के अध्यापन के दृष्टिकोण से स्वयं विद्यालय संचालन के संबंध में निर्णय लेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में स्कूल टाइमिंग बदली, 6 अप्रैल से सुबह 6:30 बजे से लगेंगी कक्षाएं