कैमूर: मोहनियां के वार्ड-6 में 5 साल से नल-जल योजना अधूरी, पानी के लिए तरस रहे लोग
मोहनियां के वार्ड संख्या छह में पांच साल से 'हर घर नल जल' योजना अधूरी है, जिससे लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। दो बोरिंग और पाइपलाइन बिछाने के बावजूद जल ...और पढ़ें

नल-जल योजना अधूरी
HighLights
मोहनियां वार्ड 6 में नल जल योजना अधूरी।
पांच साल से लोग पानी के लिए तरस रहे।
अधिकारी ने एक सप्ताह में आपूर्ति का आश्वासन दिया।
संवाद सहयोगी, मोहनियां। नगर पंचायत के वार्ड संख्या छह के लोगों को पांच साल से हर घर नल जल योजना के पानी को तरस रहे हैं। वार्ड में जलापूर्ति के लिए दो दो बोरिंग कराई गई है। लेकिन जलापूर्ति नहीं हो रही है। अभी तक इस वार्ड में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर आकार नहीं ले पाई है।
सरकारी योजना के तहत पूर्व में कराई गई बोरिंग से जलापूर्ति नहीं हो सकी। संवेदक द्वारा राशि की निकासी कर ली गई। धरातल पर योजना अधूरी रह गई।
वरीय पदाधिकारियों तक गुहार लगाना पड़ा
वार्ड पार्षद चमेली देवी को जलापूर्ति के लिए नगर पंचायत से लेकर जिला के वरीय पदाधिकारियों तक गुहार लगाना पड़ा। इसके बाद वार्ड में दो दो बोरिंग कराई गई है। लेकिन अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है।
मोहनियां नगर पंचायत का वार्ड संख्या छह जीटी रोड से सटे उत्तर तरफ अवस्थित है। अति पिछड़ा वर्ग की बहुलता वाले वार्ड में सरकारी चापाकल भी बेकार पड़े हैं। कई घरों के लोग साधन संपन्न लोगों के घरों से पानी लाकर प्यास बुझाते हैं। हर घर नल जल योजना के तहत वार्ड में सिर्फ बोरिंग का कार्य हुआ है।
हर घर नल जल योजना के तहत संवेदक द्वारा बोरिंग कराई गई
वार्डवासी वार्ड पार्षद के यहां योजना को पूरा कराने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन नगर पंचायत की उदासीनता से अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रवि चौधरी ने बताया कि वार्ड में पांच साल पहले हर घर नल जल योजना के तहत संवेदक द्वारा बोरिंग कराई गई थी।
खबरें और भी
इसके बाद न तो पानी टंकी बैठाई गई न हीं जलापूर्ति के लिए घरों तक पाइप बिछाया गया। वार्ड वासी शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। वार्ड में पेयजल की गंभीर समस्या है। कई बार उनके द्वारा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन प्रेषित कर योजना को पूर्ण कराने का आग्रह किया गया।
कैमूर के जिलाधिकारी को भी इस समस्या से अवगत कराया गया। इसके बाद वार्ड में दो दो बोरिंग कराई गई है। सभी घरों तक पाइप भी बिछाया गया है। शीघ्र ही जलापूर्ति शुरू कराई जाएगी।
वार्ड संख्या छह में पेयजल की समस्या को देखते हुए दो दो बोरिंग कराई गई है। जिससे सीधे घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
सुधांशु कुमार, ईओ नपं माेहनियां