Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में NH-19 पर हादसा: केबिन चीरकर घुसा 25 क्विंटल सरिया, ट्रक चालक और खलासी की मौत

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:25 PM (IST)

    एनएच-19 पर कुदरा के पास एक सरिया लदा ट्रक कंक्रीट क्रैश बैरियर से टकरा गया, जिससे चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रहे ...और पढ़ें

    क्रैश बैरियर से टकराए ट्रक के चालक-खलासी की मौत

    क्रैश बैरियर से टकराए ट्रक के चालक-खलासी की मौत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, कुदरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पुसौली के समीप एनएच-19 की पुलिया पर सड़क सुरक्षा के लिए बनाए गए कंक्रीट क्रैश बैरियर से गुरुवार तड़के एक सरिया लदा ट्रक टकरा गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक के चालक और खलासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    मृत चालक की पहचान झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की बेरगी गांव निवासी जगरनाथ यादव के पुत्र शंकर यादव तथा खलासी की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के कोराडीह गांव निवासी स्वर्गीय देवचंद यादव के पुत्र भुवनेश्वर यादव के रूप में हुई है।

    बताया गया कि झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे ट्रक पर करीब 25 क्विंटल लोहे का सरिया लदा था। टक्कर इतनी तेज थी कि सरिया ट्रक के केबिन को चीरते हुए आगे निकल आया और उसमें बैठे चालक व खलासी उसके नीचे दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना के सहायक अवर निरीक्षक सती रमण पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उनके द्वारा एनएचएआई की हाईवे पेट्रोलिंग टीम के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

    सरिया के नीचे दबे शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया गया।

    सहायक अवर निरीक्षक सती रमण पांडेय ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक का मालिक स्वयं वाहन चला रहा था।

    आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर कंक्रीट क्रैश बैरियर से टकरा गया, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

    खबरें और भी