सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार दे रही 78 हजार रुपये तक सब्सिडी, कम ब्याज पर मिलेगा लोन
मोहनिया में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर हुई बैठक में उपभोक्ताओं के लिए इसके लाभ बताए गए। इस योजना के तहत उपभोक्ता कम ब्याज पर ऋण और छत पर सौर ऊ ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो
HighLights
उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी, पर्यावरण सुरक्षित रखने वाली योजना।
6% ब्याज पर ऋण, छत पर सौर संयंत्र हेतु सब्सिडी।
ऑनलाइन आवेदन, 15 दिन में सब्सिडी, 25 वर्ष आयु।
संवाद सहयोगी, मोहनियां। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरजीएफ भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मानेंद्र कुमार सिंह ने की।
बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तृप्ति कुमारी, प्रखंड उप प्रमुख नीतू सिंह, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल मोहनियां के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, कनीय अभियंता श्रीकांत उपाध्याय तथा सभी पंचायतों के मुखिया शामिल रहे।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ ने बताया कि यह योजना उपभोक्ताओं के लिए काफी लाभकारी है। इससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।
क्या है सरकारी योजना
इस योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को विभिन्न बैंकों से छह प्रतिशत की ब्याज दर पर अधिकतम दो लाख रुपये तक ऋण प्राप्त होगा।
सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के लिए छत का क्षेत्रफल 100 स्क्वायर फीट प्रति प्रति किलोवाट होना चाहिए। स्थापना लागत राशि की प्रतिपूर्ति शहरी क्षेत्र में चार से पांच वर्षों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सात से आठ वर्षों में की जाएगी।
सही रखरखाव करने पर सौर ऊर्जा संयंत्र की आयु लगभग 25 वर्ष होती है। उक्त योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। घरेलू ग्रिड संयोजित रूफटाप संयंत्र के लिए केंद्र सरकार द्वारा अनुदान देय होगा। सब्सिडी की राशि 15 दिनों के अंदर उपभोक्ता के बैंक खाते में आ जाएगी।
किश्तवार देना होगा पैसा
एक किलो वाट से दो किलो वाट तक क्षमता वाले संयंत्र पर 70 हजार रुपये खर्च आएगा। जिसमें 30 हजार रुपये सब्सिडी दी जाएगी। दो किलो वाट से तीन किलो वाट तक क्षमता वाले संयंत्र पर 1 लाख 40 हजार रुपये खर्च आएगा। इसके लिए सरकार से 60 हजार रुपये अनुदान प्राप्त होगा।
जो उपभोक्ता तीन किलोवाट से अधिक क्षमता वाले संयंत्र लगाना चाहें उस पर 78 हजार रुपये सब्सिडी देय है। किश्तवार बैंक के ऋण का भुगतान करना है। विद्युत अभियंता ने बताया कि सोलर पैनल प्रतिदिन चार यूनिट बिजली तैयार करेगा। उपभोक्ताओं को हर माह 120 यूनिट बिजली मिलेगी।