बिहार: युवती को घर बुलाकर पति से करवाया रेप, पत्नी ने वीडियो बनाकर मतांतरण के लिए किया ब्लैकमेल
बिहार के रामगढ़ में एक दंपती को युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और मतांतरण के लिए दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस। फोटो जागरण
संवाद सूत्र, रामगढ़। रोहतास जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा मतांतरण के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त एकराम अंसारी (35) और उसकी पत्नी सहीदा बेगम (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पीड़ित युवती द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार पारिवारिक नजदीकी का लाभ उठाकर दंपती ने उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेसुध कर दिया गया, जिसके बाद एकराम अंसारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।इस दौरान उसकी पत्नी सहीदा बेगम ने घटना का वीडियो बना लिया।
बच्चे की चाहत में दंपती ने उठाया गलत कदम
युवती ने आरोप लगाया है कि होश में आने पर दंपती ने उसे वीडियो दिखाकर भयभीत किया और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि आरोपितों ने उसे मतांतरण करने तथा एकराम अंसारी से शादी करने के लिए दबाव बनाया।
खबरें और भी
युवती का आरोप है कि दंपती ने उसे यह कहकर विवाह के लिए बाध्य करने का प्रयास किया कि इससे उन्हें संतान सुख प्राप्त होगा। घटना के बाद युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और रोते हुए स्वजन को पूरी जानकारी दी।
इसके बाद स्वजन उसे लेकर रामगढ़ थाना पहुंचे, जहां उसके आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को रामगढ़ बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।