विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कटिहार में सड़क किनारे मिला युवक का शव: आईडी कार्ड से हुई पहचान, हत्या की आशंका

Published: Sun, 02 Aug 2026 01:43 PM (IST)

कटिहार के कुरसेला में कबीर मठ के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है, जिससे इलाके में सनसनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कुरसेला में सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव।

  2. गले में परिचय पत्र से अंशु कुमार झा की पहचान।

  3. पुलिस हत्या की आशंका पर गहनता से कर रही है जांच।

संवाद सूत्र, कुरसेला (कटिहार)। कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीर मठ के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस ने क्राइम एंगल को केंद्र में रखकर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Katihar 5

गले में मिले परिचय पत्र से हुई पहचान

घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार दलबल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस जांच के दौरान मृतक के गले में एक परिचय पत्र लटका हुआ मिला।

Katihar

इस परिचय पत्र पर अंशु कुमार झा नाम दर्ज है तथा संस्था का नाम 'उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस' लिखा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक अंशु कुमार झा मूल रूप से नवगछिया (जिला भागलपुर) का रहने वाला बताया जा रहा है।

Katihar 1

हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल की स्थिति और शव मिलने के तौर-तरीकों को देखकर स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा यह सवाल उठाया जा रहा है कि क्या युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है या फिर यह किसी सड़क दुर्घटना का परिणाम है।

Katihar 2

पुलिस इन दोनों ही पहलुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है, हालांकि शुरुआती हालात और जख्मों के आधार पर इसे सुनियोजित हत्या की आशंका से भी नकारा नहीं जा रहा है।

Katihar 3

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने घटनास्थल पर कागजी प्रक्रिया (पंचनामा) पूरी करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Katihar 4

फिलहाल, पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास तेज कर दिया है और इस घटना के पीछे के क्रिमिनल एंगल को खंगालने के लिए हर संभावित बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में मंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में पुलिसकर्मी-रेलकर्मी, मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ें- EO की हत्या के बाद बिहार के कार्यपालक अधिकारियों का अल्टीमेटम, नहीं मानी मांगें तो करेंगे आंदोलन, बोले- जलसमाधि ले लेंगे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।