मुंगेर में मंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में पुलिसकर्मी-रेलकर्मी, मौके पर ही मौत
मुंगेर के रतनपुर गांव में मंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट लगने से दो युवकों, पंकज कुमार और अमन कुमार की मौत हो गई। अमन को बचाने के प्रयास में प ...और पढ़ें
-1785656288910_m.webp)
मृतक पंकज कुमार और अमन कुमार की फाइल फोटो
HighLights
मुंगेर के रतनपुर में करंट लगने से दो युवकों की मौत।
मृतकों में रेलवे कर्मचारी और बिहार पुलिस जवान शामिल।
बजरंगबली मंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय हुई घटना।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। बरियारपुर प्रखंड के रतनपुर पंचायत में रविवार सुबह एक करंट लगने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रतनपुर निवासी पंकज कुमार और अमन कुमार के रूप में हुई है।

पंकज रेलवे में ग्रुप-डी कर्मचारी थे। जबकि अमन कुमार बिहार पुलिस में जवान के पद पर कार्यरत थे। रतनपुर के मुखिया पति मनीष कुमार ने बताया कि नाई पोखर स्थित बजरंगबली मंदिर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान अमन कुमार अचानक नंगे बिजली के तार की चपेट में आ गए।

अमन को करंट से तड़पता देख पंकज कुमार उन्हें बचाने के लिए दौड़े लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। एक साथ दो युवकों की मौत से रतनपुर गांव में मातम पसरा है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।