Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक फोन कॉल... और फिर शुरू हुई बेजुबान की जिंदगी बचाने की जंग, 45 मिनट के रेस्क्यू में कुएं से सुरक्षित निकली गाय

    Updated: Thu, 30 Jul 2026 09:11 PM (IST)

    कटिहार के बनिया टोला में एक गाय पुराने कुएं में गिर गई, जिसके बाद अग्निशमन विभाग ने 45 मिनट के सफल अभियान में उसे सुरक्षित बाहर निकाला। ...और पढ़ें

    45 मिनट के रेस्क्यू में कुएं से सुरक्षित निकली गाय

    45 मिनट के रेस्क्यू में कुएं से सुरक्षित निकली गाय

    HighLights

    1. कटिहार के बनिया टोला में गाय कुएं में गिरी।

    2. अग्निशमन विभाग ने 45 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला।

    3. यह अभियान बेजुबान पशुओं के प्रति समर्पण दर्शाता है।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। गुरुवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के बनिया टोला में पुराने जर्जर कुएं में एक गाय गिर गई। गाय पालक ने बिना समय गंवाए जिला अग्निशमन कार्यालय को संपर्क साधते हुए कहा, "हेलो अग्निशमन विभाग हम एमजी रोड बनिया टोला से बोल रहे हैं, जल्दी आईये मेरी गाय कुएं में गिर गई है। इसकी जान बचा लीजिए।"

    सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन विभाग की टीम बिना एक पल गंवाए दो दमकल वाहनों और रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। करीब 45 मिनट तक चले कठिन अभियान के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

    बता दें कि शहर के बनिया टोला निवासी अभिषेक बनर्जी की गाय अचानक पुराने कुएं में गिर गई। इसकी भनक लगते ही उन्होंने शाम 3:50 बजे उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। महज कुछ ही मिनटों में अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव अभियान शुरू किया।

    कुआं पुराना और जर्जर होने के कारण रेस्क्यू आसान नहीं था। सीमित जगह और जोखिम के बीच जवानों ने पूरी सावधानी से रस्सियों व विशेष बचाव उपकरणों का इस्तेमाल किया। लगातार 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

    खबरें और भी

    जैसे ही गाय सुरक्षित बाहर आई, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर और 'गाय माता की जय' के नारों के साथ अग्निशमन टीम का स्वागत किया।

    इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अग्निशमन विभाग केवल आग बुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर आपदा में इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पशुओं की जिंदगी बचाने के लिए भी पूरी मुस्तैदी से खड़ा रहता है।

    रेस्क्यू अभियान में अमलेश कुमार, विशाल कुमार, राहुल कुमार सिंह, सिंटू कुमार, लभराज, प्रियंका कुमारी, रूणा कुमारी, मुरारी कुमार, अनिश कुमार और रोशन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।