Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार : तीन दिन तक लगातार सरकारी स्कूलों के शिक्षक बिलंब से आते हैं तो हो जाएगी परेशानी, जान लीजिए

    Updated: Wed, 07 Jan 2026 06:15 PM (IST)

    शिक्षकों के विलंब से विद्यालय आने पर कार्रवाई होगी। कटिहार के कदवा में बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम कुमार ने निर्देश जारी किए हैं। त ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार)। गुणवत्तपूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इस कारण शिक्षकों को लगातार निर्देश जारी किए जाते हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के समय पर नहीं आने पर शिक्षा विभाग ने सख्ती की है। लगातार तीन दिन विलंब से पहुंचने वाले शिक्षकों को एक दिन अनुपस्थित कर दिया जाएगा। इस कारण शिक्षकों को विलंब से आने से आदत में अंकुश भी लगेगा।  शिक्षकों का विद्यालय बिलंब से पहुंचने पर कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन बिलंब से विद्यालय आने वाले शिक्षकों का एक दिन का आकस्मिक अवकाश ई-शिक्षा कोष पर दर्ज किया जाएगा।

    दिशा निर्देश जारी किया है

    इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रेम कुमार ने पत्र प्रेषित कर विद्यालय संचालन संबंधी दिशा निर्देश जारी किया है। जारी पत्र में सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय का संचालन तय मापदंड के अनुरुप किया जाए।

    एक शिक्षक कम से कम छठ कक्षा लेंगे

    विभाग के द्वारा निर्धारित समय सारिणी का पालन किया जाए। प्रत्येक शिक्षक के द्वारा कम से कम छह घंटी ली जाए। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क किया जाए। प्रधानाध्यापक के द्वारा शिक्षकों का पाठ टीका अवश्य देखा जाए। बच्चे का प्रगति पत्र तैयार किया जाए।

    कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष नजर होगी

    कमजोर छात्रों को अलग से शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया जाए। छात्र पोशाक में विद्यालय आए इसके लिए प्रेरित किया जाए। विद्यालय शिक्षा समिति एवं प्रबंध समिति की बैठक माह में एक बार अवश्य किया जाए। इसके साथ हीं अन्य दिशा निर्देश दिया गया है। साथ हीं कहा गया है कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी

    लगातार की जा रही है मानिटरिंग

    शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। कहा जा रहा है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया गया है।