विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद कटिहार में अलर्ट, DM ने संभाला मोर्चा; जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:27 PM (IST)

नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की आशंका के बाद कटिहार जिला प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर ...और पढ़ें

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद कटिहार में अलर्ट

नेपाल में फ्लैश फ्लड के बाद कटिहार में अलर्ट

HighLights

  1. नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण कटिहार में सतर्कता बढ़ी।

  2. जिलाधिकारी ने तटबंधों की निगरानी और राहत शिविरों की समीक्षा की।

  3. एसडीआरएफ टीम तैयार, लोगों से अफवाहों से बचने की अपील।

संवाद सहयोगी, कटिहार। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड (Nepal Flash Flood) की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की संभावना को देखते हुए कटिहार जिला प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है।

संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को संबंधित पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तटबंधों पर बढ़ी निगरानी:

नदी एवं तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों से लगातार संपर्क बनाए रखने को कहा गया है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल-1 और 2 के कार्यपालक अभियंताओं को तटबंधों की सतत निगरानी करने तथा तटबंध चौकीदारों से लगातार फीडबैक लेकर जिला प्रशासन को जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

शरण स्थलों में सुविधाएं सुनिश्चित:

चिह्नित बाढ़ शरण स्थलों पर पेयजल, शौचालय, प्रकाश, भोजन, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया गया है।

आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सकेगा। वहीं, राहत एवं बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम को क्विक रिस्पांस के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

अफवाहों से बचने की अपील:

जिला प्रशासन ने आम लोगों से संभावित जलवृद्धि को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी, तटबंध तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की अपील की है।

साथ ही अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने तथा केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करने को कहा गया है।

नियंत्रण कक्ष स्थापित:

आपात स्थिति में त्वरित समन्वय के लिए जिला, अनुमंडल और अंचल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। इसके लिए जिला नियंत्रण कक्ष 06452-239025, 06452-239026, 06452-242400 नंबर जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ का कहर: भोटेकोशी में 384 टूरिस्ट लापता, 291 विदेशी नागरिक भी शामिल

यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में 46 की मौत, पीएम मोदी ने बालेन शाह से की बात; उफान पर गंडक नदी