Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'गजवा-ए-हिंद' की तैयारी कर रहा था बिहार का प्लंबर, मां को नहीं थी सोहेल के आतंकी बनने की जानकारी

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 09:11 AM (IST)

    कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र से मो. सोहेल को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस पर गजवा- ...और पढ़ें

    आरोपी का घर। फोटो जागरण

    आरोपी का घर। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आशीष सिंह चिंटू, कटिहार। बिहार के कटिहार में मनिहारी थाना क्षेत्र के नबावगंज बालू टोला निवासी मो. सोहेल की गिरफ्तारी ने परिवार और गांव को झकझोर दिया है। जिस बेटे को माता-पिता ने रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर भेजा, उसके आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी उन्हें नहीं थी।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोहेल को गजवा-ए-हिंद और खिलाफत की सोच से प्रभावित होकर युवाओं को भड़काने, भर्ती करने और आतंकी तैयारी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    मां अंगूरी खातून के अनुसार, सोहेल मैट्रिक के बाद काम की तलाश में बेंगलुरु गया था, लेकिन तबीयत खराब होने पर लौट आया और पिता मो. मुमताज के साथ प्लंबरिंग का काम करने लगा। वह घर में सामान्य रहता था और उसकी गतिविधियों पर शक नहीं हुआ।

    पुलिस ने घर पर की थी छापामारी 

    कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने सोहेल की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीम ने सोहेल के घर पर छापामारी की थी। इसमें मोबाइल फोन बरामद किया गया था।

    फोरेंसिक जांच में मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री पाए जाने के बाद उसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने की है। बताया जाता है कि सोहेल का अक्सर दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद आना-जाना लगा रहता था।

    दिल्ली पुलिस ने मोबाइल जब्त करने के साथ ही सोहेल को दिल्ली में हाजिर होने को कहा था। बताया जाता है कि सोहेल अपने पिता के साथ दिल्ली गया था। घर पर मौजूद मां ने बताया कि उसे पता नहीं कि उसके बच्चे ने क्या किया है। यहां अच्छे से रहता था। उसने सैकेंड डिवीजन से मैट्रिक परीक्षा पास की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: लव-कुश समीकरण को साध रहे नीतीश कुमार, पहले से सेट थी सम्राट को 'चौधरी' बनाने की रणनीति

    यह भी पढ़ें- धमाके के अगले ही महीने लाल किले की रेकी करने गया था आतंकी शेख रहमान, जिहाद के नाम पर युवाओं को उकसाया