Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार में लव मैरिज से नाराज परिवार ने शिक्षिका बेटी को किया अगवा, शिक्षक पति को पीटा

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 09:33 PM (IST)

    कटिहार में प्रेम विवाह करने वाले शिक्षक दंपति के साथ सनसनीखेज घटना हुई है। शिक्षिका के स्वजनों पर पति की पिटाई कर उसे जबरन अगवा करने का आरोप है, पुलिस ...और पढ़ें

    कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने शिक्षिका बेटी को किया अगवा, शिक्षक पति को पीटा

    कटिहार में प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने शिक्षिका बेटी को किया अगवा, शिक्षक पति को पीटा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कटिहार। आठ साल तक चले प्रेम संबंध के बाद मंदिर में शादी करने वाले शिक्षक-शिक्षिका के मामले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। शिक्षिका के स्वजन पर फिल्मी अंदाज में मंगलवार को शिक्षिका को जबरन उठाकर ले जाने का आरोप लगा है।

    पीड़ित पति शिक्षक प्रलय कुमार नगर थाना क्षेत्र के शांतिनगर वार्ड संख्या 22 के निवासी हैं और डंडखोरा प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी रंजिता कुमारी सत्संग नगर बैगना निवासी है और प्राणपुर प्रखंड के बुद्धनगर स्थित सरकारी विद्यालय में शिक्षिका हैं।

    पीड़ित पति शिक्षक प्रलय कुमार ने मुफस्सिल थाने में मामला दर्ज कराया है। बताया कि उनका और रंजिता कुमारी का आठ वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों की शिक्षक के पद पर नौकरी लगने के बाद शादी करने का निर्णय लिया।

    इस संबंध में रंजिता के माता-पिता से बातचीत भी की गई, लेकिन अंतरजातीय होने के कारण उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद 10 मार्च को दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। प्रलय कुमार ने कहा कि मंगलवार को वे अपनी पत्नी को बाइक से प्राणपुर स्थित उसके स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

    खबरें और भी

    इसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया के समीप पहले से घात लगाए बैठे रंजिता के स्वजनों ने दोनों को घेर लिया। पहले उनके साथ जमकर मारपीट की गई, फिर उनकी पत्नी को जबरन घसीटते हुए चार पहिया वाहन में बैठाकर ले जाया गया।

    जाते समय 10 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर पत्नी को नहीं छोड़ने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी छीन ली गई। थाने में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी को गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    पीड़ित शिक्षक पति ने आवेदन दिया है। केस दर्ज कर लिया है। शिक्षिका और आरोपियों की तलाश की जा रही है। - संतोष कुमार निराला, थानाध्यक्ष मुफस्सिल।