Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल के लिए यात्री ट्रेन चलाने को रेलवे तैयार; चिकन नेक में फोर्थ लाइन मंजूर, कटिहार रेलवे जंक्शन पर 2 नए प्लेटफॉर्म

    Updated: Thu, 13 Aug 2026 12:21 AM (IST)

    पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के महाप्रबंधक ने कटिहार स्टेशन का निरीक्षण किया, जहाँ दो नए प्लेटफॉर्म बनेंगे और 'चिकन नेक' में चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिली ह ...और पढ़ें

    कटिहार: अमृत भारत योजना से बदलेगी जंक्शन की सूरत; GM बोले- नेपाल के लिए यात्री ट्रेन तैयार, केवल मंजूरी का इंतजार

    कटिहार: अमृत भारत योजना से बदलेगी जंक्शन की सूरत; GM बोले- नेपाल के लिए यात्री ट्रेन तैयार, केवल मंजूरी का इंतजार

    HighLights

    1. कटिहार स्टेशन पर दो अतिरिक्त नए प्लेटफॉर्म का निर्माण होगा।

    2. 'चिकन नेक' इलाके में चौथी रेल लाइन को केंद्र से मंजूरी।

    3. भारत-नेपाल के बीच यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी।

    संवाद सहयोगी, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के महाप्रबंधक (GM) चेतन्य कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को कटिहार रेलवे स्टेशन और आरपीएफ (RPF) बैरक का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का बारीकी से जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं, स्टेशन पुनर्विकास, आधारभूत संरचना, रेल परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

    निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने स्टेशन पर बने नए बैडमिंटन कोर्ट का भी उद्घाटन किया। प्रेस से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कटिहार रेल मंडल के चयनित स्टेशनों पर विकास कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। कटिहार स्टेशन पर यात्रियों की सहूलियत के लिए दो अतिरिक्त नए प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा, जिससे रेल परिचालन को नई रफ्तार मिलेगी।

    जोगबनी, राधिकापुर व बालूरघाट से चलेंगी नई ट्रेनें

    जीएम चेतन्य कुमार श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि जोगबनी, राधिकापुर और बालूरघाट स्टेशनों से जल्द ही नई ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाले रणनीतिक 'चिकन नेक' इलाके में चौथी रेल लाइन (Fourth Line) के निर्माण को केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है।

    चिकन नेक में फोर्थ लाइन मंजूर

    उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) में रेल पटरियों के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण (Electrification) का कार्य पूरा कर लिया गया है। पिछले एक वर्ष के भीतर एनएफ रेलवे में 42 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं और विभिन्न स्टेशनों पर 250 नए ठहराव (Stoppages) दिए गए हैं।

    खबरें और भी

    नेपाल से यात्री ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी

    महाप्रबंधक ने बताया कि कटिहार रेल मंडल ने भारत और नेपाल के बीच मालगाड़ियों की तर्ज पर यात्री ट्रेनें चलाने की भी पूरी प्रशासनिक व तकनीकी तैयारी कर रखी है। फिलहाल इसके लिए रेलवे बोर्ड और संबंधित मंत्रालयों से अंतिम स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।

    केवल रेलवे बोर्ड की हरी झंडी का इंतजार

    निरीक्षण के दौरान कटिहार रेल मंडल के डीआरएम (DRM) किरेन्द्र नरह सहित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे मुख्यालय और कटिहार मंडल के तमाम उच्चाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। जीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्री सुविधाओं को हर हाल में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।