Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार: पोठिया में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, पंचायत समिति सदस्य समेत आधा दर्जन घायल

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 09:20 PM (IST)

    पोठिया थाना क्षेत्र के शब्दा पंचायत में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक पंचायत समिति सदस्य सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप ...और पढ़ें

    जख्मी का इलाज करते चिकित्सा कर्मी।

    जख्मी का इलाज करते चिकित्सा कर्मी।

    HighLights

    1. पोठिया में मामूली विवाद के कारण हिंसक झड़प हुई।

    2. पंचायत समिति सदस्य सहित करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    संवाद सूत्र, पोठिया (कटिहार)। पोठिया थाना क्षेत्र के शब्दा पंचायत के वार्ड संख्या-नौ में मंगलवार को आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में पंचायत समिति सदस्य समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

    घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजेंद्र मल्लिक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

    अन्य घायलों में एक ही परिवार के आदेश मल्लिक, राजा मल्लिक, गीता देवी, पंचायत समिति सदस्य शीला देवी तथा रिंकू देवी शामिल है। घटना को शब्दा वार्ड संख्यानौ निवासी गीता देवी ने पोठिया थाना में 20 लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

    दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे पोठिया बाजार स्थित एसबीआई सीएसपी के समीप उनके पुत्र आदेश मल्लिक को किशोर मल्लिक से मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद उनका पुत्र घर लौट आया।

    आरोप है कि कुछ देर बाद नामजद आरोपित लितिन मल्लिक, विक्रम मल्लिक, अशोक मल्लिक, मिट्ठू मल्लिक, ग्राम नरहैया व बंटी मल्लिक, गुलशन मल्लिक, कुंदन मल्लिक, अनिल मल्लिक, शिवम मल्लिक, हरि मल्लिक थाना बरारी, गणेश मल्लिक, विकास मल्लिक, ग्राम पवई थाना कोढ़ा, पवन मल्लिक, प्रमोद मल्लिक, पुतुल देवी, गायत्री देवी, अशोक मल्लिक, मीना देवी तथा काजल देवी ग्राम शब्दा, थाना पोठिया समूह उनके घर पहुंचे और जबरन घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

    आवेदन के अनुसार इसी दौरान किशोर मल्लिक ने धारदार हथियार से उनके पति राजेंद्र मल्लिक पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और कान में गंभीर चोटें आई। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य के साथ भी मारपीट की गई।

    खबरें और भी

    आरोप है कि अशोक मल्लिक ने आदेश मल्लिक के गले से सोने का लाकेट और मोबाइल छीन लिया। वहीं, मिट्ठू मल्लिक पर राजा मल्लिक के साथ डंडे, लात-घूंसों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है।

    घायल राजेंद्र मल्लिक ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी गीता देवी पर आरोपित पक्ष पूर्व से ही डायन होने का झूठा आरोप लगाकर प्रताड़ित करता रहा है और पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

    पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी।