Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    RJD से गठबंधन तोड़ेगी कांग्रेस? राहुल के बिहार दौरे से पहले सियासी अटकलें तेज, नेता बोले- कुछ भी संभव

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 03:44 PM (IST)

    राहुल गांधी के बिहार आगमन को लेकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता अभी से पटना पहुंचने लगे हैं। राहुल गांधी ...और पढ़ें

    राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो PTI
    राजद नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी। फाइल फोटो PTI

    HighLights

    1. राहुल गांधी 18 जनवरी को बिहार दौरे पर आ रहे हैं।
    2. राहुल गांधी के दौरे से पहले बिहार में सियासी हलचल तेज है।
    3. कांग्रेस नेता बोले- राजनीतिक में कुछ भी संभव, हम पहले भी अकेले चुनाव लड़े

    संवाद सहयोगी, कटिहार। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi Bihar Visit) के 18 जनवरी को बिहार आगमन को लेकर कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तैयारी में जुट गया है। इसी क्रम में कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवासीय कार्यालय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद खान ने कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के बाद 'संविधान बचाओ यात्रा' के तहत पहली बार बिहार आ रहे हैं।

    कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह

    • इरशाद अहमद ने कहा कि राहुल गांधी आगमन से पूरे बिहार में कांग्रेसियों में काफी उत्साह है और उनके स्वागत को लेकर नेता एवं कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं।
    • उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में विधानसभा चुनाव भी है, जिसकी तैयारी को लेकर भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की जानी है।
    • उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई कार्यक्रमों में राहुल गांधी भाग लेंगे और आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
    • उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कांग्रेस काफी मजबूत है। कांग्रेस में नेताओं व कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है।

    'कांग्रेस तो गठबंधन में आकर कमजोर हुई'

    उन्होंने कांगेस के आगामी विधानसभा चुनाव अलग लड़ने की संभावना पर बताया कि राजनीति में कोई भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। कांगेस हाईकमान का जो निर्णय होगा उसपर कार्य किया जाएगा।

    इरशाद अहमद ने कहा कि कांगेस 2009 में लोकसभा और 2010 में विधानसभा चुनाव अलग लड़ चुकी है, कांगेस तो गठबंधन में आकर ही कमजोर हुई है।

    पंचायत से लेकर जिला स्तर के कार्यकर्ता राहुल गांधी का स्वागत करेंगे

    उन्होंने बताया की ' संविधान बचाओ यात्रा' में पंचायत से लेकर प्रखंड व जिला स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया की इस यात्रा में बताए गए दिशा निर्देशों को लेकर आगे कार्य किया जाएगा।

    प्रेस को संबोधित करते कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉक्टर इरशाद अहमद खान व अन्य। जागरण

    कहिटार से पटना पहुंच रहे हजारों कार्यकर्ता

    वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के आगमन पर कटिहार पंचायत से लेकर जिले के हजारों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता पटना पहुंचकर उनका अभिनंदन करेंगे।

    इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्णिया जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मो अलीमुद्दीन, प्रो विनोद यादव,दिलीप विश्वास, प्रह्लाद गुप्ता, पंकज कुमार तंबाकूवाला, रिंकू मिश्रा,राज आनंद सिंह, राम प्रसाद सिंह कुशवाहा, सिकंदर मंडल, मो वहाब, मो जहांगीर सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: बिहार में चुनाव से पहले मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, रख दी इतनी सीटों की डिमांड

    ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Bihar Visit: 18 जनवरी को बिहार क्यों आ रहे राहुल गांधी? प्रदेश अध्यक्ष ने बताई वजह