यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav : तेजस्वी ने मंच पर कह दी ऐसी बात कि लोग लगाने लगे ठहाके, लालू के अंदाज में ले ली BJP की चुटकी
Bihar Political News बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने कटिहार में लोगों को ...और पढ़ें

HighLights
- तपती धूप में पिता लालू के अंदाज में दिखे तेजस्वी यादव
- हेलीकॉप्टर के उतरते ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटी
भूपेन्द्र सिंह, संवाद सूत्र, बरारी (कटिहार)। Bihar Political News In Hindi चिलचिलाती धूप के बीच नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बरारी के जागेश्वर उच्च विद्याल के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी तारिक अनवर को वोट देने की अपील की।
तेज धूप के बीच अपने पिता लालू यादव (Lalu Yadav) के अंदाज में बीच बीच में मजाकिया लहजे में भी भाषण देकर उमस भरी गर्मी में सुनने आए लोगों को कुछ देर तक के लिए बांधे रखा। उन्होंने कलम व तलवार पर अपने संबोधन मे कहा नौकरी मिलने से फट से शादी हो जाता है और फसाद करने वाले को जेल की हवा खानी पड़ती है।
साथ ही थाने व वकील को भी चढ़ावा देना पड़ता है। जिससे कोई लड़की ऐसे लड़के से शादी करना पसंद नही करती है। वहीं, उनके चाचा नहीं पलटते तो दस लाख और नौकरी देते।
लालू नहीं डरे तो उसका बेटा क्या डरेगा- तेजस्वी यादव
भाजपा मे शामिल होने पर भ्रष्टाचार वाशिंग मशीन में धूल जाता है, कहते ही लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। वही ईडी से लालू नहीं डरे तो उसका बेटा क्या डरेगा के भाषण के अंदाज पर लोग ठहाके लगाते दिखे।
उमस भरी गर्मी के कारण सभा स्थल पर भीड़ कम देखी गई। हेलीकॉप्टर के उतरते ही मैदान में लोगों की भीड़ जुटी। तपती धूप के कारण आधे से अधिक मैदान खाली था। लोग मंच के आगे बने टेंट व पेड़ की छांव के नीचे भाषण सुनते नजर आए।
खबरें और भी
इसके साथ, तेजस्वी ने मंच से फिर नौकरी की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी बनती है तो हम 15 अगस्त से एक करोड़ नौजवानो को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे। रक्षा बंधन पर बहनों को एक लाख रुपये का गिफ्ट भी भेंट किया जाएगा।