विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics : इन छह सीटों पर कौन होगा उम्मीदवार? आज हो जाएगा फाइनल, सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी कांग्रेस की बैठक

Published: Sun, 21 Apr 2024 08:28 AM (IST)

Bihar Political News आज बिहार में कांग्रेस की बैठक होने वाली है। इस बैठक में पार्टी उन नामों पर सहमति ...और पढ़ें

बिहार में कांग्रेस की बैठक आज। फाइल फोटो
बिहार में कांग्रेस की बैठक आज। फाइल फोटो

HighLights

  1. छह सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों की हो सकती है घोषणा
  2. कुल नौ सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Politics In Hindi लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) के प्रत्याशियों के चयन को लेकर रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक सुबह 10.30 बजे आयोजित की गई है। यह माना जा रहा है कि सीईसी की बैठक में बिहार के छह प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी।

अभी तक बिहार में कांग्रेस ने अपने हिस्से की कुल नौ सीटों में से सिर्फ तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। अभी तक छह लोकसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। स्थिति यह है कि चौथे चरण के नामांकन का तीन दिन गुजर गया है पर अभी तक वहां पर प्रत्याशी के नाम पर मुहर नहीं लगी है।

चौथे फेज में कांग्रेस के हिस्से में समस्तीपुर (अनुसूचित जाति) की सीट महागठबंधन में प्राप्त हुई है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पटना साहिब, सासाराम एवं महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है। यह माना जा रहा है कि रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा अपने छह प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आज पहुंचेंगे नेथुआ

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह हेलीकाप्टर से मढ़ौरा के नेथुआ गांव रविवार को पहुंचेंगे। इस दौरान वे पूर्व मुखिया मुन्ना ठाकुर के यहां तिलकोत्सव में भाग लेंगे।

उनके आगमन को लेकर नेथुआ में हेलीपैड तैयार कर लिया गया है। साथ ही सभी सुरक्षा के मानकों को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी जायजा लिया है। वे दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे और करीब पांच बजे शाम में वापस लौटेंगे। इस दौरान अग्निशमन वाहन सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें-

Train Cancelled : आज आसनसोल-झाझा रूट पर 10 घंटे नहीं चलेगी ट्रेन, कई गाड़ियां रद्द; ये है कारण

Jharkhand Politics : झारखंड में इस पूर्व सांसद ने छोड़ दिया RJD का साथ, बसपा में हुए शामिल; यहां से टिकट कन्फर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।