Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रमशिला पुल टूटने से बस सेवा ठप, कटिहार में लोगों को हो रही परेशानी

    Updated: Mon, 04 May 2026 04:31 PM (IST)

    भागलपुर के पास विक्रमशिला पुल टूटने से कदवा और अबादपुर से भागलपुर जाने वाली बस सेवा ठप हो गई है। ...और पढ़ें

    HighLights

    1. विक्रमशिला पुल टूटने के कारण बस सेवा ठप हुई।

    2. कदवा और अबादपुर से भागलपुर मार्ग बाधित हुआ।

    3. छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को भारी असुविधा।

    संवाद सूत्र, कदवा (कटिहार)। भागलपुर के समीप गंगा नदी पर बनी विक्रमशिला पुल के टूटने के बाद कदवा एवं अबादपुर से भागलपुर तक जाने वाली बस सेवा बंद हो गई है।

    बस सेवा के बंद होने का असर आमलोगों के साथ व्यापारियों एवं छात्रों पर होगा। बता दें कि बारसोई अनुमंडल के अबादपुर एवं कदवा प्रखंड के सोनैली से भागलपुर के लिए सीधी बस सेवा थी।

    उक्त बसें सुबह के समय में निर्धारित समय पर चलती थी। जबकि भागलपुर से वाया पूर्णिया होते हुए शाम में वापसी होता था। उक्त बस से क्षेत्र के दर्जनों मरीज जहां इलाज हेतु पूर्णिया एवं भागलपुर जाते थे।

    वहीं, दर्जनों व्यापारी विभिन्न व्यापार के लिए प्रमंडल मुख्यालय के साथ भागलपुर जाते थे। जबकि क्षेत्र का सैकड़ों की संख्या में छात्र भागलपुर में रह कर पढ़ाई करता था।

    लोगों को हो रही असुविधा

    हाल के वर्षों में पढ़ाई हेतु छात्रों की पसंद भागलपुर हुआ है। जिस वजह से क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों का प्रतिदिन भागलपुर आना जाना होता था।

    सीधी बस सेवा उपलब्ध होने की वजह से लोगों को सुविधा होती थी। लेकिन रविवार रात्रि विक्रमशिला पुल के गिरने की वजह से बस सेवा ठप हो गया है।

    बस सेवा के ठप होने की वजह से लोगों को परेशानी होगी। खासकर भागलपुर में पढ़ाई करने वाले छात्रों के अभिभावक खासे चिंतित नजर आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- जब बारी-बारी से गिरे 7 पिलर, इंजीनियर समेत 2 मरे; भागलपुर के विक्रमशिला पुल हादसे से ताजा हुईं पुरानी यादें