यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने किया एक और वादा, नीतीश कुमार के वोटरों में सेंधमारी की कोशिश; सियासत तेज
Bihar Politics बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और बड़ा वादा कर दिया है। उन्होंने इस बार का वादा जीविका दीदियों से कि ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, खगड़िया। Bihar Political News Today: बिहार में अपराध बढ़ा है। लॉ एंड आर्डर की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ब्लाक से लेकर थाने तक में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उक्त बातें गुरुवार को खगड़िया परिसदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कही। वे कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने खगड़िया आए थे।
तेजस्वी ने जीविका दीदी से कर दिया वादा, CM नीतीश की बढ़ाई टेंशन
कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने मीडिया से बात की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदियों को जदयू के कैडर के रूप में तब्दील करना चाह रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि यदि राजद की सरकार बनती है, तो दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और जीविका दीदियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बता दें कि जीविका दीदी बनीं अधिकांश महिलाएं नीतीश कुमार की वोटर्स मानी जाती हैं। ऐसे में तेजस्वी ने यह दांव चलकर कहीं उनके वोटरों में सेंधमारी की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी यात्रा पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ केवल चुनिंदा लोगों को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री का जनता दरबार भी समस्याओं का समाधान करने में असफल रहा है। बिहार में अफसरों को लूट की छूट दे दी गई है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला
स्मार्ट प्रीपेड मीटर का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना जनता के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। तेजस्वी ने मौजूदा सरकार को भी इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के लिए विवश करने का संकल्प लिया। उन्होंने भाजपा पर आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि, हम इसको ले सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।
खबरें और भी
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा?: तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा के सवाल पर सूबे की सरकार और केंद्र सरकार दोनों को घेरा। उन्होंने सवाल किया, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा? अभी तो राज्य में और केंद्र में भी एनडीए की सरकार है। बोले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर अब चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने इसे बिहार के साथ धोखा और सौतेला व्यवहार करार दिया।
तेजस्वी यादव ने कहा, खगड़िया से पलायन हो रहा है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। लेकिन इस ओर से केंद्र और राज्य सरकार दोनों उदासीन है। सरकार इन समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है।
तेजस्वी ने गिनवाईं 17 महीने की उपलब्धि
उन्होंने 17 महीने के महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में पांच लाख नौकरियां सृजित हुईं। 50,000 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए, और जाति आधारित जनगणना पूरी की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि जैसे झारखंड में चुनाव जीता है, वैसे ही बिहार में भी महागठबंधन की जीत होगी।
इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व खगड़िया के पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, अलौली विधायक रामवृक्ष सदा आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें
Bihar Jamin Survey: सर्वे करवा चुके जमीन मालिकों को बड़ी राहत, अब सरकार ने इस काम के लिए दे दी मोहलत
Bihar Jamin Survey: जमीन सर्वे को लेकर नीतीश सरकार का बहुत बड़ा फैसला, जमीन मालिकों को दे दी राहत