Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Polotics: बिहार में कांग्रेस के बागियों ने खोला मोर्चा, पार्टी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 12:05 PM (IST)

    खगड़िया में 'कांग्रेस बचाओ सम्मेलन' का आयोजन किया गया। बिहार कांग्रेस के नेता आनंद माधव ने प्रदेश नेतृत्व पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। खगड़िया स्थित केएन क्लब में 21 अप्रैल को ‘कांग्रेस बचाओ सम्मेलन’ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर सोमवार को खगड़िया परिसदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते बिहार कांग्रेस के नेता एवं एआइसीसी सदस्य आनंद माधव ने कहा कि यह सम्मेलन ‘बिहार कांग्रेस बचाओ अभियान’ की ओर से बुलाया गया है।

    उन्होंने कहा कि सम्मेलन बुलाने का मूल कारण डूबते बिहार कांग्रेस को बचाना है। आनंद माधव ने कहा कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष के कारण बिहार कांग्रेस अब एक ''विलुप्त होती पार्टी' बिहार में बन चुकी है।

    माधव ने कहा कि आज बिहार कांग्रेस ने अपनी जमीनी पहचान खो दी है। हाल ही में लॉन्च किया गया ‘सृजन साथी जनसंपर्क अभियान’ भी एक धोखा है। आनंद माधव ने प्रदेश नेतृत्व पर जमकर हमला बोला। प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पर भी निशाना साधा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि इससे पहले जमीनी कार्यकर्ताओं को जोड़ने का बिहार कांग्रेस ने कभी कोई प्रयास ही नहीं किया। बोले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के समय में भी लोगों को जोड़ने के लिए डिजिटल अभियान चला था। लगभग 11 लाख लोग इससे जुड़े थे।

    खबरें और भी

    जिला अध्यक्ष बनने के लिए डिजिटल सदस्य बनाने की शर्त रखी गई थी। 52 नये जिला अध्यक्ष बनें हैं, प्रभारी एवं अध्यक्ष को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि कितने जिले का अध्यक्ष उस आधार पर बनाया गया है।

    अधिकांश जिले में चुनावी राजनीति में असफल लोगों को अध्यक्ष बनाया गया है। और वर्षों से जो लोग जमीन पर मेहनत कर रहे हैं वे आज हताश और निराश हो स्वयं को हाशिए पर महसूस करते हैं।

    इस मौके पर एआइसीसी सदस्य एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जमाल अहमद भल्लू, एआइसीसी सदस्य एवं वरीय नेता नागेंद्र पासवान विकल, पूर्व सचिव इम्तियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- गया का बेटा बना नेशनल स्टोरी: PM मोदी ने खाई झाल मुड़ही; छोटी दुकान पहुंची सुर्खियों में

    यह भी पढ़ें- 'केवल बातें नहीं, धरातल पर दिखे काम'; बिहार के युवाओं के ल‍िए सम्राट चौधरी से तेज प्रताप ने कर दी मांग