Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'बिहार को PM मोदी ने दिए 275 हजार करोड़', उप मुख्यमंत्री का दावा, बोले- अब इस जिले को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 08:51 AM (IST)

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 13वें आइडीए बिहार स्टेट डेंटल कांफ्रेंस का दूसरे दिन उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन खगड़िया म ...और पढ़ें

    खगड़िया को जल्द मिल सकती है मेडिकल कॉलेज की सौगात
    खगड़िया को जल्द मिल सकती है मेडिकल कॉलेज की सौगात

    HighLights

    1. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री से खगड़िया में मेडिकल कॉलेज की मांग की
    2. कहा- प्रदेश में नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी NDA सरकार हर क्षेत्र में कर रही विकास

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। दो दिवसीय 13वें आइडीए बिहार स्टेट डेंटल कांफ्रेंस के दूसरे दिन राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। यह आयोजन गोल्डन रिजॉर्ट रहीमपुर में किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से दंत चिकित्सकों ने भाग लिया।

    नीतीश सरकार में हर क्षेत्र में हुआ विकास

    डेंटल कांफ्रेंस के मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, जबसे बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है तबसे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। आज राज्य के कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हैं।

    वहीं कई जिलों में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है। इन मेडिकल कॉलेजों में दंत चिकित्सा को प्रमुखता दी गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा ऐसा क्षेत्र है, जहां पांच साल पढ़ने के बाद भी जीवन भर पढ़ना पड़ता है। इसमें लगाताक नई-नई चीजें सामने आती रहती है।

    जीवन में स्वस्थ रहने के लिए आपके दांत आपको संकेत देते हैं। उन्होंने चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा, खगड़िया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। यहां पूरे बिहार से दंत चिकित्सक आए हुए हैं, यह सौभाग्य की बात है।

    खबरें और भी

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन की प्रमुख बातें-

    • सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि खगड़िया में भी एक मेडिकल कॉलेज बनें।
    • शनिवार कोराज्य को पांच टेक्नोलॉजी सेंटर मिले हैं।
    • बिहार में मात्र 55,000 हजार करोड रुपये का सरकार का संसाधन हैं।
    • सरकार के संसाधन सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में ही खत्म हो जाएंगे।
    • बिहार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 275 हजार करोड़ रुपये बिहार के विकास के लिए मिले हैं।

    भूमि की वजह से बाधित हो रहे विकास कार्य

    उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि खगड़िया में भूमि नहीं मिलने के कारण कई विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। जहां भूमि उपलब्ध हो पा रही है, वहां निश्चित रूप से विकास कार्य चल रहे हैं। बीते दिनों भी 10 करोड़ रुपये मां कात्यायनी स्थान के विकास के लिए दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि खगड़िया का विकास तभी हो पाएगा जब फूड प्रोसेसिंग की बड़ी फैक्ट्रियां यहां लग पाएगी। जिले के विकास के लिए प्लानिंग करने की जरूरत है।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा राजनीतिक जीवन खगड़िया में ही बीता है। आगामी जनवरी माह में जिले में दो दिवसीय प्रवास करूंगा। खगड़िया के विकास के लिए पूरी तरह कृत संकल्पित हूं।

    इस मौके पर आइडीए के बिहार अध्यक्ष ड़ॉ. अरविंद खत्री, प्रदेश सचिव डॉ. कुमार मानवेंद्र, डॉ. नरेंद्र कुमार नाहर, डॉ. कुमार देवव्रत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'किस मुंह से मांग रहे...', RJD पर भड़के JDU प्रवक्ता, कहा-चुनावी मेला घूमने बिहार आती हैं प्रवासी नेत्री

    Bihar News: बिहार में युवाओं पर JDU का मेन फोकस, ललन सिंह ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी; फिर BJP ने भी दे दी एक सलाह