यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'किस मुंह से मांग रहे...', RJD पर भड़के JDU प्रवक्ता, कहा-चुनावी मेला घूमने बिहार आती हैं प्रवासी नेत्री
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। JDU प्रवक्ता ने रोहिणी आचार्य का नाम लिए बिना उन्हें ...और पढ़ें

HighLights
- JDU ने RJD पर कृषि के लिए कुछ नहीं करने का लगाया आरोप
- RJD नेत्री पर निशाना साधते हुए उन्हें बताया प्रवासी नेत्री
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2025) से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुट गई है। एक ओर सत्ता पक्ष अपने काम गिनाते हुए, विपक्ष पर निशाना साध रहा है, वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियां भी सरकार पर हमलावर हैं। ऐसा ही कुछ मामला किसानों से जुड़े मुद्दे पर सामने आया, जब जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने RJD पर निशाना साधते हुए नीतीश सरकार द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों को सराहा।
किस मुंह से हिसाब मांग रही RJD
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि जिन्होंने 15 वर्षों में कृषि के लिए कुछ नहीं किया वह किस मुंह से हिसाब से मांग रहे हैं? हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल मे बिहार के किसानों की दशा और कृषि की तस्वीर बदलने का काम किया है।
भयवश किसानों ने छोड़ी खेती
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि राजद के 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार में कृषि उत्पादन व सिंचाई के क्षेत्र में काफी नीचे चला गया था। किसानों ने भयवश खेती करनी छोड़ दी थी। वहीं नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कई निर्णय लिए।
चार कृषि रोड मैप लाए गए जिसके तहत चावल, गेहूं और मक्का सहित सभी फसलों की उत्पादकता बढ़ी। बता दें कि 18 अक्तूबर 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बिहार के चतुर्थ कृषि रोडमैप (2023-28) का शुभारंभ किया था। वहीं इसे पूरा करने के लिए बिहार सरकार द्वारा 1 लाख 62 हजार करोड़ रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई थी।
खबरें और भी
राजद की प्रवासी नेत्री को नहीं दिखता है बिहार का विकास: मनीष यादव
जदयू के प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने बिना नाम लिए रोहिणी आचार्य पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि उनकी प्रवासी नेत्री को बिहार का विकास कार्य नहीं दिखता है। वह केवल चुनावी मेला घूमने बिहार आती हैं। चुनाव बाद अपनी जगह पर चली जाती हैं। उन्हें चुनावी मेला घूमने के साथ-साथ सोनपुर मेला भी घूमना चाहिए और बिहार के विकास को देखना चाहिए। जदयू प्रवक्ता ने
RJD के शासनकाल में बिहार की स्थिति पर सवाल
जदयू प्रवक्ता ने रोहिणी आचार्य का नाम लिए बगैर कहा कि नीतीश कुमार के विकास से जुड़े कार्यों का हिसाब मांगने से पहले राजद की प्रवाासी नेत्री को इस सच्चाई को भी जानना चाहिए कि उनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार की क्या स्थिति थी।