Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के किस काम को बढ़ाया? बेटे रामनाथ ठाकुर ने खुद दी जानकारी

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 06:00 AM (IST)

    Ramnath Thakur on Nitish Kumar जनता दल (यूनाईटेड) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को जिला मुख्यालय के गांधी इंटर स्कूल में आयोजित हुआ। केंद्र ...और पढ़ें

    रामनाथ ठाकुर और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)
    रामनाथ ठाकुर और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. रामनाथ ठाकुर ने 1977 में जननायक कर्पूरी ठाकुर के शराबबंदी को पुनः लागू कराने पर जताया आभार
    2. रामनाथ ठाकुर ने महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए जताया आभार

    संवाद सहयोगी, नवादा। Nawada News: जिला मुख्यालय के गांधी इंटर स्कूल में रविवार को जनता दल (यूनाईटेड) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में देश और प्रदेश स्तर के दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

    नीतीश कुमार ने लोहिया, जयप्रकाश नारायण के सपनों को पूरा किया

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे केन्द्र सरकार के कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाजवाद के पुरोधा है। उन्होंने राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण के सपनों को पूरा करने का काम किया है। प्रदेश की जनता से किया वादा पूरा किया।

    नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के शराबबंदी को आगे बढ़ाया

    रामनाथ ठाकुर ने कहा कि बिजली, सड़क, अस्पताल और महिलाओं की स्थिति बदली है। कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने प्रदेश में पहली बार 1977 में शराबबंदी को लागू किया, लेकिन उनकी सरकार गिरा दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2016 में फिर से शराबबंदी कानून लागू करके जननायक के सपनों को साकार किया है। सम्मेलन में शिरकत कर रहे प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में अल्पसंख्यकों का सर्वाधिक विकास हुआ।

    अल्पसंख्यक वर्ग के विकास को लेकर बजट राशि बढ़ाने का काम हुआ। प्रदेश में कब्रिस्तान की घेराबंदी और मदरसों का सृदढ़ीकरण किया गया। सभी जिलों में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए आवासीय विद्यालय खोलने का काम जारी है। हज भवन में आईएएस, आईपीएस के लिए मुफ्त कोचिंग चल रही है। उन्होंने अल्पसंख्यकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में बेफ्रिक रहने को कहा। जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने सम्मेलन की अध्यक्षता की। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष जयशंकर चंद्रवंशी ने किया।

    मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति और विजन ने बदल दिया बिहार

    प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छाशक्ति और विजन ने बिहार को बदल दिया। उन्होंने समाज के पिछड़े, अतिपिछड़ों और एससी-एसटी वर्ग को आरक्षण दिया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है।

    खबरें और भी

    उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति, पिछड़ों, अतिपिछड़ों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है। देश में बिहार विकास के क्षेत्र में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है। आज बिहारी कहलाना सम्मान का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संकल्प लें कि 2025 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बनाना है।

    महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष भारती मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री इतिहास में पहले व्यक्ति हैं, जो बेटियों की वकालत करते हैं। उन्होंने देश में सर्वप्रथम 2006 में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया। प्राथमिक शिक्षक नियोजन में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। उनके नेतृत्व में महिला पुलिस बटालियन का गठन हुआ। अब बिहार की बेटियां बंदूक लेकर खड़ी है। यह बदलते बिहार का प्रतीक है।

    कौन थे जननायक कर्पूरी ठाकुर

    • कर्पूरी ठाकुर को जननायक के नाम से संबोधित किया जाता है।
    • कर्पूरी ठाकुर का जन्म समस्तीपुर जिले के पितौंझिया गांव में नाई समाज में 24 जनवरी 1924 को हुआ था।
    • वह साल 1952 में पहली बार विधायक चुने गए।
    • 1970-79 के बीच बिहार के दो-दो बार मुख्यमंत्रीरहे।
    • अपने जीवनकाल में उनके पास अपनी पैतृक जमीन भी नहीं थे।
    • राजनीति में ईमानदारी, सज्जनता एवं लोकप्रियता ने कर्पूरी ठाकुर को जननायक बना दिया था।
    • कर्पूरी ठाकुर का निधन 64 वर्ष की उम्र में 17 फरवरी 1988 को हुआ था।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: बिहार में जदयू को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा; वजह आई सामने

    Bihar Politics: क्या बिहार में फिर खेला होने वाला है? तेजस्वी यादव के बयान से सियासी अटकलें तेज