Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather: कड़ाके की ठंड से बढ़ेगी मुश्किल, कोहरे का कहर भी करेगा परेशान; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

    Updated: Mon, 02 Dec 2024 07:41 AM (GMT+05:30)

    पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बिहार में ठंड तेजी से बढ़ रही है। रविवार को डेहरी प्रदेश में सबसे ठ ...और पढ़ें

    बिहार में कड़ाके की ठंड से बढ़ेगी परेशानी
    बिहार में कड़ाके की ठंड से बढ़ेगी परेशानी

    HighLights

    1. दिसंबर में कड़ाके की ठंड करेगी लोगों को परेशान
    2. रोहतास के डेहरी में 10 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी पटना सहित प्रदेशभर में तापमान में गिरावट जारी है, जिसकी वजह से धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। दिन की अपेक्षा रात के तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर सुबह के समय कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। रविवार को भी रोहतास का डेहरी सबसे ठंडा रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

    • पटना- राजधानी पटना में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • भागलपुर- भागलपुर में में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • मुजफ्फरपुर- मुजफ्फरपुर में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
    • छपरा- छपरा में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    फेंगल का असर नहीं

    बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान फेंगल कई राज्यों में तबाही मचा रहा है। इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तूफान फेंगल का बिहार में कोई असर नहीं होगा। हालांकि, तमिलनाडु और पुडुचेरी में फेंगल का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

    प्रदूषण में इजाफा

    प्रदेश में ठंड में इजाफा होने के साथ ही प्रदूषण भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। कई शहरों का AQI 300 पार पहुंच गया है। इस बीच प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार भी एक्शन मोड में नजर आ रही है।

    प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई

    राजधानी में वायु प्रदूषण की स्थिति सामान्य से अधिक है। ऐसे में लोगों को एलर्जी की गंभीर समस्या हो रही है। इसको लेकर मंत्री ने रविवार को समीक्षा बैठक कर प्रदूषण फैलाने वाली एजेंसियों पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद कर दिया है।

    खबरें और भी

    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार के वातावरण में धूलकण ही वायु प्रदूषण का मुख्य कारण है। इससे निपटने के लिए बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद समुचित कदम उठाए।

    बैठक में पर्षद के अध्यक्ष डॉ. डी. के. शुक्ला एवं सदस्य सचिव नीरज नारायण उपस्थित रहे। मंत्री ने कहा कि राज्य में अवस्थित ताप विद्युत संयंत्रों को लगाने का निर्देश दिया है तथा इसे 2026 तक पूरा किया जाना है।

    ये भी पढ़ें

    'जिया हो बिहार के लाला...,' हैट्रिक सहित 10 विकेट लेकर गदर काटा, समस्तीपुर के सुमन कुमार ने किया गजब कारनामा

    Bihar Politics: नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के किस काम को बढ़ाया? बेटे रामनाथ ठाकुर ने खुद दी जानकारी