Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mukesh Sahani: 'दिल्ली से कुछ लोग आएंगे...', 2025 के चुनाव को लेकर मुकेश सहनी ने की भविष्यवाणी, लालू का लिया नाम

    Updated: Thu, 16 Jan 2025 10:24 AM (IST)

    विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने बताया कि 2 ...और पढ़ें

    मुकेश सहनी ने 2025 चुनाव को लेकर दिया बयान (जागरण)
    मुकेश सहनी ने 2025 चुनाव को लेकर दिया बयान (जागरण)

    संवाद सूत्र, मानसी(खगड़िया)। विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बुधवार को खगड़िया के चौथम प्रखंड स्थित बुच्चा पंचायत अवस्थित धनछड़ गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूषी पूर्णिमा(पौष पूर्णिमा) मेले का उदघाटन किया।

    इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी भी मौजूद रहे। उदघाटन समारोह में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी।

    मुकेश सहनी ने 2025 चुनाव को लेकर भविष्यवाणी कर दी

    मुकेश सहनी ने 2025 चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान दिल्ली से कुछ लोग आएंगे और धर्म और जाति को लेकर आपस में लड़ाएंगे और फिर वोट लेकर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार उनकी मंशा सफल होने नहीं देंगे और 2025 में महागठबंधन की सरकार बनाएंगे।

    मुकेश सहनी ने लालू यादव का लिया नाम

    वीआईपी नेता मुकेश सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोग राजद प्रमुख लालू यादव की विचारधारा को लेकर चलने वाले लोग हैं और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं।

    उन्होंने यहां कि समस्याओं को लेकर बिहार सरकार को घेरते हुए कहा कि आज सरकार भले विकास के लाख दावे कर ले, लेकिन इस इलाके के लोग 365 दिन सड़क, बिजली, अस्पताल, स्कूल जैसी बुनियादी समस्याओं को झेल रहे हैं।

    उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि महागठबंधन के सत्ता में आने के बाद सड़क, बिजली की समस्या दूर होगी।

    मुकेश सहनी ने कोसी के मुद्दे को उठाया

    पूर्व मंत्री ने जोर देकर सवाल करते हुए कहा कि इस कोसी इलाके के लोगों को भी शहर जैसी सुविधाएं क्यों नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह देश केवल शहर में रहने वाले लोगों का नहीं है, सही अर्थों में यह देश गांव में रहने वाले लोगों का है। लेकिन आज सरकार गांव के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि धर्म हमारी आस्था का विषय है, यह राजनीति का विषय नहीं हो सकता। हमें सभी धर्मों और जातियों का सम्मान करना चाहिए। बोले, अपने समाज के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे।

    पूर्व मंत्री ने कहा, भाजपा के लोगों से कहिए, हमें फ्री का राशन नहीं चाहिए। हमको हॉस्पिटल और शिक्षा चाहिए और हमारे बच्चे को नौकरी चाहिए।

    इस मौके पर अशोक यादव, सरपंच देवन सिंह, मेला आयोजक मणिकांत सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बिहार के 20 लाख युवाओं के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा; पूरे 38 जिले होंगे कवर

    Bihar News: बिहार में मुखिया का बढ़ा पावर, अब सरकार की तरफ से मिली यह जिम्मेदारी; मंत्री ने दी जानकारी