Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्‍ली से लौटा पति, पत्‍नी को दूसरे युवक के साथ देखा तो उड़े होश; शोर मचाया तो जुटे लोग... लगाया ये गंभीर आरोप

    By Nirbhay Kumar JhaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Fri, 08 Dec 2023 07:45 PM (IST)

    दिल्ली से मजदूरी कर जब पति गांव वापस लौटा तो पत्नी घर के अंदर दूसरे युवक के साथ रंगरेलियां मना रही थी जिसे देख पति के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। इ ...और पढ़ें

    पति ने पत्‍नी और एक युवक के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।
    पति ने पत्‍नी और एक युवक के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है।

    संवाद सूत्र, बेलदौर (खगड़िया)। दिल्ली से मजदूरी कर जब पति गांव वापस लौटा तो पत्नी घर के अंदर दूसरे युवक के साथ रंगरेलियां मना रही थी, जिसे देख पति के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

    इतना ही नहीं विरोध करने पर पत्नी ने उक्त युवक के साथ मिलकर पति का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुटे तब उसकी जान बची। घटना बेलदौर थाना के एक गांव की है।

    शुक्रवार को इस मामले को लेकर पीड़ित पति ने बेलदौर थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित पति के मुताबिक, घटना शुक्रवार की सुबह की है। कहा है कि वह कई माह के बाद दिल्ली से घर वापस लौटा। जैसे ही घर पहुंचा तो एक कमरा के अंदर पत्नी दूसरे युवक के साथ रंगरेलियां मना रही थी। यह देखकर वह हतप्रभ रह गया।

    जब इसका विरोध किया तो पत्नी एवं पूर्णिया जिले का आरोपित युवक मिलकर जान मारने की नियत से गला दबाने लगा। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

    बेलदौर में अश्लील वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का आरोप

    बेलदौर (खगड़िया): एक शातिर ने एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर कई माह तक यौन शोषण किया। इस दौरान महिला से हजारों रुपये भी ठग लिए। इस मामले को लेकर बेलदौर थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर एक युवक को आरोपित किया है।

    खबरें और भी

    आरोपित युवक भी बेलदौर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पीड़िता ने कहा है कि आरोपित युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए यौन शोषण किया। इतना ही नहीं अलग-अलग फाइनेंस कंपनी से ऋण लेकर भी उक्त युवक को 73 हजार रुपये दिया।

    इसके बावजूद आरोपित युवक ने अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है। मामले की गहन छानबीन की जा रही है। आरोपित पर कार्रवाई होगी।

    यह भी पढ़ें - Lalu Yadav के 'पिताधर्म' पर Prashant Kishor ने कर दिया ऐसा कमेंट, क्या तेजस्वी यादव देंगे जवाब? देखें PK का ये VIDEO

    यह भी पढ़ें - Bihar News: दरभंगा एम्स बनाने का रास्ता साफ, बिहार सरकार ने केंद्र की सभी शर्तों को किया मंजूर, प्रस्ताव दिल्ली भेजा