Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में 10 साल की बच्ची से हैवानियत: खगड़िया का रहने वाला है आरोपी; पिता बोले- जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 07:55 PM (IST)

    दिल्ली में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का आरोपी खगड़िया का कैब ड्राइवर निकला। उसके परिवार ने घटना पर हैरानी जताई है, पिता ने कहा 'जो ज ...और पढ़ें

    दिल्ली में आरोपी का हाफ एनकाउंटर, अस्पताल ले जाती पुलिस

    दिल्ली में आरोपी का हाफ एनकाउंटर, अस्पताल ले जाती पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। देश की राजधानी दिल्ली में एक 10 वर्षीय बच्ची का कैब ड्राइवर द्वारा अपहरण और दुष्कर्म बाद की गई हत्या का आरोपी खगड़िया जिला मुख्यालय के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र का निवासी है। यहां आरोपी का पुश्तैनी घर है। इस घर में उसके माता-पिता रहते हैं।

    हालांकि, दिल्ली की महरौली पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की बात सामने आ रही है। आरोपी बसु सिंह उर्फ बासो सिंह उर्फ बबलू सिंह है। इस घटना के बाद आरोपी के स्वजन समेत गांववासी हतप्रभ हैं।

    स्वजनों को जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस के हाफ एनकाउंटर में जख्मी बसु सिंह उर्फ बासो सिंह का फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में दिल्ली के किसी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    बुधवार को आरोपी के पिता ने बताया कि वे बीमार चल रहे हैं। उन्हें तीन पुत्र हैं। तीनों दिल्ली में रहते हैं। बड़ा पुत्र बैंक में काम करता है, छोटा पुत्र भी वहीं जॉब करता है और मंझला पुत्र बसु सिंह उर्फ बासो सिंह दिल्ली में ही रहकर किसी कंपनी की गाड़ी चलाता था।

    उसके पिता ने बताया कि बुधवार को करीब पांच बजे सुबह उसके बड़े पुत्र ने फोन कर घटना की जानकारी दी। आरोपी के पिता ने बताया कि वे दिल्ली जाने को तैयार हो गए, मगर कुछ देर बाद ही इरादा बदल डाला।

    'जो जैसा करेगा, उसे उसका फल भुगतना पड़ेगा'

    उनका कहना है कि जो जैसा करेगा, उसे उसका फल भुगतना ही पड़ेगा, चाहे मेरा बेटा ही क्यों ना हो। आरोपी की मां बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जब मोबाइल पर बसु सिंह उर्फ बासो सिंह के बारे में जानकारी मिली, तो सन्न रह गए। विश्वास नहीं हो रहा है। ऐसा संस्कार मैंने बेटे को नहीं दिया था।

    खबरें और भी

    'पुलिस को गोली नहीं मारनी चाहिए'

    आरोपी की मां बिलखने लगी और कहा कि उसका बेटा ऐसा नहीं कर सकता, पुलिस को गोली नहीं मारनी चाहिए थी। इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग उन्होंने की है।

    आरोपी की मां ने बताया कि बासो इंटर पास है। वह 10 दिनों पहले सिपाही भर्ती परीक्षा (मद्य निषेध) देने गांव आया हुआ था। इधर, आरोपी की पत्नी दो दिनों पहले झारखंड स्थित अपने मायके से खगड़िया स्थित ससुराल आई है।

    घर पर पत्रकारों के पहुंचने पर खुशबू ने इतना बताया कि 2019 में उसकी शादी बासो सिंह से हुई थी। वह दो बच्चों की मां है। एक बच्चा छह महीने का है, जो गोद में है। आरोपी की पत्नी ने बताया कि बीते रविवार को फोन से उसकी पति से कुछ देर बातचीत हुई थी। पैसा मांगने पर 1500 रुपये भी भेजे थे।

    'दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा'

    रोते-बिलखते हुए उसने बताया कि उनके पति इस नापाक मानसिकता के नहीं है। पुलिस ने गोली मार घायल कर दिया है, इसकी जांच हो। जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

    इधर, मामले के सामने आने के बाद से आसपास के लोग बासो सिंह के घर की ओर देखकर दबी जुबान से बताते हैं कि क्या सब हुआ, इसकी पूरी जानकारी नहीं है।

    कुछ लोगों ने यह बताया कि वर्षों पहले बासो सिंह खगड़िया में भी वाहन चलाता था। इसके बाद बासो सिंह ने दिल्ली में क्या किया, यह दिल्ली पुलिस को ही मालूम होगा, उसके परिवार का इसमें कोई दोष नहीं है।

    इधर, खगड़िया पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर उक्त आरोपी की फाइल खगड़िया नगर थाना, चित्रगुप्तनगर थाना और रेल थाना खंगाल रही है।

    यह भी पढ़ें- महरौली में बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले कैब ड्राइवर का एनकाउंटर, SI से बंदूक छीनकर भागा था दरिंदा