Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम्हारा नाम जंगली है?', इतना बोलते ही पूर्व सरपंच के बेटे को गोलियों से भून डाला; खगड़िया में दिनदहाड़े मर्डर

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 09:00 PM (IST)

    खगड़िया के अलौली में बागमती नदी पर फुलतोड़ा पुल के पास पूर्व सरपंच के बेटे संजय पटेल उर्फ जंगली पटेल की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

    खगड़िया में पूर्व सरपंच के बेटे जंगली पटेल की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

    खगड़िया में पूर्व सरपंच के बेटे जंगली पटेल की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

    HighLights

    1. अलौली में पूर्व सरपंच के बेटे जंगली पटेल की हत्या।

    2. बाइक सवार अपराधियों ने फुलतोड़ा पुल के पास वारदात को अंजाम दिया।

    3. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

    संवाद सूत्र, अलौली (खगड़िया)। बागमती नदी पर अवस्थित फुलतोड़ा पुल के पास अलौली प्रखंड के मेघौना पंचायत की पूर्व सरपंच सुचिता देवी के पुत्र संजय पटेल उर्फ जंगली पटेल को शुक्रवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। संजय पटेल उर्फ जंगली पटेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

    अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि पांच-छह गोली लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल जाती है, तबतक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है।

    पांच वर्षों तक जंगली पटेल सरपंच प्रतिनिधि भी रहे

    मालूम हो कि अपराधियों ने जिस स्थल पर घटना को अंजाम दिया वह तीन जिलों का सीमावर्ती क्षेत्र है। वह सहरसा, समस्तीपुर और दरभंगा जिले की सीमावर्ती क्षेत्र है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी दहशत फैलाते भाग निकले।

    मृतक जंगली पटेल मेघौना पंचायत के ज्वालापुर गांव का रहने वाला था। वह काफी लोकप्रिय था। मृतक की मां सुचिता देवी 2016 के पंचायत चुनाव में सरपंच चुनी गई थीं। जंगली पटेल पांच वर्षों तक सरपंच प्रतिनिधि भी रहे।

    ज्वालापुर में पुलिस पिकेट स्थापित करने की मांग

    जंगली पटेल की मौत से स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और पुल के पास शहरबन्नी-खगड़िया मुख्य पथ को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहन चालक और यात्री भीषण गर्मी में बेहाल रहे।

    आक्रोशित लोगों का कहना था कि जबतक एसपी साहब नहीं आएंगे, तबतक जाम नहीं हटेगा। सूचना पर एसपी भानू प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने स्वजनों और ग्रामीणों से बात की, तब जाकर जाम हटा।

    मृतक के स्वजनों ने एसपी से ज्वालापुर में पुलिस पिकेट स्थापित करने, चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाने, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की।

    एसपी के समझाने-बुझाने पर घंटों बाद जाम हटा। जाम स्थल पर अलौली विधायक रामचंद्र सदा, अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार भी पहुंचे और पीड़ित स्वजनों को ढाढ़स बंधाया। जाम हटाने में भी भूमिका निभाई।

    लाल रंग की अपाचे बाइक से अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, कोसी तटबंध के रास्ते भागा

    मालूम हो कि जंगली पटेल ज्वालापुर स्टैंड में प्राइवेट स्टैंड किरानी का काम करते थे। जंगली पटेल अपने पीछे चार बेटी और एक बेटा को छोड़ गए हैं। मृतक के चचेरा भाई विक्रम पटेल ने बताया कि वे और जंगली पटेल भाड़े की गाड़ी पर सवारी को बैठा रहे थे। तभी लाल रंग की अपाचे बाइक से दो अपराधी शहरबन्नी तरफ से आया।

    खबरें और भी

    बाइक रोककर जंगली पटेल से बोला- दोस्त, इधर आओ, तुम्हारा ही नाम जंगली है। उसपर जंगली हां बोला। इतना बोलते ही अपराधियों ने जंगली के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी।

    घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दोनों अपराधी फायरिंग करते हुए कोसी तटबंध के रास्ते ओरा गांव की तरफ भाग गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।