यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Khagaria News: खगड़िया के चंदन कुमार दिल्ली से लड़ रहे चुनाव, इस पार्टी ने दिया टिकट
Delhi Assembly Election 2025 बिहार के खगड़िया के रहने वाले चंदन कुमार चौधरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में संगम बिहार विधानसभा क ...और पढ़ें

HighLights
- चंदन कुमार के साथ उनकी पत्नी भी डोर टू डोर चुनाव प्रचार की रणनीति बना रहीं
- चंदन कुमार चौधरी 2022 में 163 संगम बिहार ए से एमसीडी निगम पार्षद का चुनाव जीते हैं
संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। Khagaria News: खगड़िया के लाल चंदन कुमार चौधरी दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रुप में संगम बिहार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। शुक्रवार को उन्हाेंने नामांकन का पर्चा भी दाखिल किया। जिससे खगड़िया के लोगों में भी हर्ष का माहौल है।
बताते चले कि चंदन कुमार चौधरी मूल रुप से परबत्ता प्रखंड के लगार पंचायत के चकप्रयाग गांव रहने वाले हैं। उनकी पत्नी नीलू चौधरी भाजपा महिला मोर्चा के प्रवक्ता हैं। उनके नामांकन के बाद उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। सभी उनकी जीत की कामना कर रहे हैं।
चंदन की पत्नी भी डोर टू डोर कार्यक्रम चला रहीं
उनके स्वजनों ने बताया कि चंदन कुमार के साथ उनकी पत्नी भी डोर टू डोर चुनाव प्रचार की रणनीति बना रहीं हैं। इनके समर्थन में प्रचार प्रसार के लिए दिल्ली में रह रहे खगड़िया जिले के कई युवा कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। चंदन कुमार चौधरी 2022 में 163 संगम बिहार ए से एमसीडी निगम पार्षद का चुनाव जीते हैं।
विगत कई वर्षों से लगातार वहां की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली के नारेला विधान सभा से जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत भोजुआ गांव के रतन कुमार झा निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। जिसे लेकर उनके पैतृक गांव में भी खुशी का माहौल है।
खबरें और भी
दिल्ली में कब है चुनाव, परिणाम कब आएंगे
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है।
- 8 फरवरी को परिणाम आएंगे, दिल्ली विधानसभा में कुल 70 सीटें हैं।
- 7वें विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो जाएगा।
- आम आदमी पार्टी के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
- दिल्ली में सरकार बनाने के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी।
- दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं।
- इनमें कुल पुरुष वोटर्स 83 लाख तो वहीं महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख हैं।
- 2015 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी
- आम आदमी पार्टी ने इस बार फिर से जीतने का दावा किया है।
- आम आदमी पार्टी ने कई योजनाओं का वादा भी किया है।
- आम आदमी पार्टी ने कई उम्मीदवारों को भी बदल दिया है।
ये भी पढ़ें