Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: प्रशांत किशोर के लिए ये क्या बोल गईं नीतीश की मंत्री, मच सकता है सियासी घमासान

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 12:07 PM (IST)

    नीतीश सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला है। शीला मंडल ने प्रशांत किशोर को लेकर विवादित बयान दिया ...और पढ़ें

    प्रशांत किशोर और नीतीश सरकार की मंत्री शीला मंडल (जागरण)
    प्रशांत किशोर और नीतीश सरकार की मंत्री शीला मंडल (जागरण)

    HighLights

    1. प्रशांत किशोर के खिलाफ नीतीश की मंत्री शीला मंडल ने दिए विवादित बयान
    2. परिवहन मंत्री ने कहा कि जनता प्रशांत किशोर के चक्कर में कभी नही आएगी

    राज्य ब्यूरो, पटना। Sheela Mandal on Prashant Kishor: नीतीश सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने गुरुवार को जनसुराज नेता प्रशांत किशोर पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने प्रशांत किशोर के लिए विवादित बयान दिए। इस बयान से सियासी घमासान मच सकता है।

    प्रशांत किशोर लीडर नहीं डीलर हैं: शीला मंडल

    शीला मंडल ने कहा कि प्रशांत किशोर लीडर नहीं डीलर हैं। जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

    जनता प्रशांत किशोर के भ्रमजाल में नहीं फंसेगी: शीला मंडल

    परिवहन मंत्री ने कहा कि जनता प्रशांत किशोर के भ्रमजाल में कभी नही फंसेगी। बिहार के छात्र व युवा को विकास में विश्वास है।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति उनकी अटूट आस्था है।

    हाल ही में चार सीटों पर हुए उपचुनाव के बाद जो परिणाम आया उससे सब कुछ स्पष्ट हो चुका है। विपक्ष को जनता ने नकार दिया।

    शीला मंडल ने शराबबंदी को लेकर भी प्रशांत किशोर को घेरा था

    बता दें कि नीतीश कुमार की मंत्री शीला मंडल ने प्रशांत किशोर को शराबबंदी पर खरी-खोटी सुनाई थी। दरअसल, प्रशांत किशोर शराबबंदी कानून को हटाने की बात कर रहे थे जिसपर नीतीश की मंत्री शीला मंडल बुरी तरह भड़क गई थीं।

    शीला मंडल ने कहा था कि प्रशांत किशोर ने अब अपना असली चेहरा दिखाया है। प्रशांत किशोर को ये नहीं पता है कि शराबबंदी से कितनी महिलाओं का घर बसा है। चौक-चौराहे पर शराब पीने वाले लोगों पर शिकंजा कसा है। वे शराब पीकर हुड़दंग मचान के साहस नहीं कर सकते। समाज में शांति का माहौल कायम हुआ है।

    खबरें और भी

    कौन हैं शीला मंडल?

    शीला कुमारी मंडल बिहार राज्य में मधुबनी जिले के फुलपरास विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने जनता दल (यूनाइटेड) के चुनाव चिह्न पर जीत हासिल की। वह वर्तमान में बिहार सरकार में परिवहन और संचार मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। शीला मंडल अक्सर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

    नीतीश कुमार ने बिहार के बच्चों को ठगा

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के कलाकार बच्चों ने गांधी मूर्ति बनाई लेकिन उसके उसे पैसे नहीं मिले। बच्चों ने बहुत मेहनत से बनाया था लेकिन इस व्यवस्था ने उनलोगों के साथ अन्याय कर दिया। बच्चों ने अपना पैसा लगाकर और उधार मांगकर इस मूर्ति को बनाया था लेकिन उसे कुछ नहीं दिया गया।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: बिहार के 20 लाख युवाओं के लिए खुशखबरी, नीतीश सरकार ने कर दी बड़ी घोषणा; पूरे 38 जिले होंगे कवर

    Bihar News: बिहार में मुखिया का बढ़ा पावर, अब सरकार की तरफ से मिली यह जिम्मेदारी; मंत्री ने दी जानकारी