Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया में अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन कैंप पर बदमाशों का हमला; सुरक्षाकर्मी को मारी गोली, हालत गंभीर

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 01:35 PM (GMT+05:30)

    खगड़िया में अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन निर्माण एजेंसी के बेस कैंप पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी को गोली मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मा ...और पढ़ें

    परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास बेस कैंप में देर रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    परबत्ता थाना क्षेत्र के खीराडीह स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास बेस कैंप में देर रात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    HighLights

    1. खगड़िया में अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन कैंप पर बदमाशों ने हमला किया।

    2. सुरक्षाकर्मी मस्सा सिंह के पैर में गोली लगी, हालत गंभीर।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, अपराधियों की धरपकड़ जारी है।

    संवाद सूत्र, परबत्ता (खगड़िया)। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत खीराडीह गांव के समीप शनिवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में जुटी निर्माण एजेंसी के बेस कैंप पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी को बदमाशों ने पैर में गोली मार दी। घटना निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप की है।

    अचानक हुई गोलीबारी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य कर्मचारियों की मदद से घायल सुरक्षाकर्मी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परबत्ता ले जाया गया।

    पंजाब का रहने वाला है घायल सुरक्षाकर्मी, डॉक्टरों ने किया रेफर

    घायल गार्ड की पहचान पंजाब राज्य के तरनतारन जिले के निवासी 56 वर्षीय मस्सा सिंह (पिता- सोहन सिंह) के रूप में हुई है। वह बीते कई महीनों से निर्माण एजेंसी के बेस कैंप में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे।

    सीएचसी परबत्ता में डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गोली लगने से अत्यधिक खून बह जाने और गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर (सदर अस्पताल) रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

    वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस, जांच शुरू

    घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद परबत्ता थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बदमाशों ने गोलीबारी किस नीयत से की—रंगदारी, लूटपाट या किसी रंजिश के तहत—पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    बहादुरपुर से दो आरोपित गिरफ्तार 

    एसपी भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादुरपुर पुलिस द्वारा कुर्की- जब्ती के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। दोनों रिश्ते में  भाई बताए जा रहे हैं। ओपी अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि जानलेवा हमला मामले में अदालत द्वारा कुर्की- जब्ती वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार मनोज सदा और जप्पो सदा बलुआहा का रहने वाला है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।