Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Khagaria Weather: खगड़िया वालों के लिए खुशखबरी, 28 जून तक बारिश की संभावना

    Updated: Wed, 24 Jun 2026 02:08 PM (IST)

    खगड़िया में मंगलवार को तेज गर्मी के बाद हवा के साथ हल्की वर्षा हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने 28 जून तक वर्षा और तेज हवाओं की संभा ...और पढ़ें

    खगड़िया वालों के लिए खुशखबरी, 28 जून तक बारिश की संभावना (AI Generated Image)

    खगड़िया वालों के लिए खुशखबरी, 28 जून तक बारिश की संभावना (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। दो दिनों से बढ़ी गर्मी के बीच मंगलवार को मौसम का मिजाज कुछ बदला। जिसके साथ जिले के विभिन्न भागों में हवा के झोंके के साथ हल्की वर्षा हुई। जिससे दोपहर बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

    मंगलवार सुबह से ही तीखी धूप लोगों को परेशान कर रही थी। दोपहर होते-होते लोग गर्मी से बेहाल थे। दोपहर में अचानक मौसम में बदलाव के साथ आसमान में बादल छाने लगे। उसके बाद हल्की तेज हवा चली और वर्षा हुई।

    हालांकि, संपूर्ण जिले में वर्षा नहीं हुई। हवा व वर्षा के प्रभाव से तापमान में कमी आई। गर्मी से बेहाल हो रहे लोगों को राहत मिली। वर्षा बाद आसमान में बादल का प्रभाव बना रहा।

    मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

    कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अभी चार-पांच दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। 25 जून तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

    हालांकि, पूर्वानुमान में वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 25 जून तक तापमान में वृद्धि होने की संभावना जताई गई है।

    खगड़िया के आसपास के जिले में उष्ण लहर चलने की भी संभावना बनी रहेगी। वहीं, वर्षा को लेकर जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जिले में 28 जून तक वर्षा की संभावना जताई गई है।

    तेज हवा के झोंके व वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। हवा के झोंके की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हो सकती है।

    खगड़िया में बुधवार को वर्षा होने की संभावना कम है, जबकि गुरुवार को हवा के झोंके के साथ वर्षा की संभावना को लेकर येलो अलर्ट है।