खगड़िया में पत्नी से फोन पर बहस के बाद युवक ने लगाई फांसी, 6 महीने पहले ही हुई थी शादी
खगड़िया के चौथम थाना क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से फोन पर बहस के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ...और पढ़ें

युवक ने लगाई फांसी
HighLights
खगड़िया में युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
पत्नी से फोन पर तीखी बहस के बाद उठाया यह कदम।
छह माह पहले हुई थी शादी, पुलिस कर रही जांच।
संवाद सूत्र, चौथम (खगड़िया)। चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत स्थित भिड़िया गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक फुलेश्वर सिंह उर्फ फुलो सिंह का छोटा पुत्र तेजवीर कुमार (25) है।जिस समय घटना घटी घर के सभी सदस्य धान की रोपनी के लिए बहियार गए हुए थे।
किसी कारण बहियार से जब घर के एक सदस्य वापस आए, ताे वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों के करुण क्रंदन से वातावरण गमगीन हो उठा। आसपास के घरों में चूल्हे नहीं जले हैं।
6 महीने पहले हुई थी शादी
सूचना पर चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देश पर एसआइ भानुप्रताप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया।
मृतक युवक की छह माह पूर्व मधेपुरा जिले के खाड़ा-बुधमा गांव में शादी हुई थी। पत्नी एक माह से मायके में रह रही हैं। बताया जाता है कि घटना से पूर्व पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर तीखी बहस हुई थी। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें- बिहार में यूट्यूबर की काली करतूत: वीडियो बनाने की आड़ में बेचता था गोलियां, जखीरे के साथ गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।