Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NH 31 से गुजरने वाले ध्यान दें! खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी पर बना पुल बंद, 10 दिनों तक चलेगा मरम्मत का काम

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 05:50 PM (IST)

    खगड़िया में NH 31 पर बूढ़ी गंडक के पुराने पुल की मरम्मत के लिए 10 दिनों तक आवागमन बंद रहेगा। गड्ढों की वजह से कंक्रीट पिचिंग का काम हो रहा है, जबकि नए ...और पढ़ें

    एनएच 31 खगड़िया। फाइल फोटो

    एनएच 31 खगड़िया। फाइल फोटो

    HighLights

    1. NH 31 खगड़िया पर बूढ़ी गंडक पुल 10 दिन बंद।

    2. पुराने पुल पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य जारी है।

    3. नए पुल से यातायात सुचारु रूप से चल रहा है।

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। एनएच 31 खगड़िया में बूढ़ी गंडक पर बने पुराने पुल की मरम्मती कार्य को लेकर आवगमन 10 दिनों के लिए बंद किया गया है।

    एनएचएआई के अधिकारी के अनुसार, पुल में कोई समस्या फिलहाल नहीं है पुल के पथ में कई जगह गड्ढे हो गए थे, जिसे लेकर नए सिरे से कंक्रीट पीचिंग वर्क कराया जा रहा है।

    मरम्मती कार्य को लेकर पुल से आवागमन बंद करना पड़ा है। नए पुल होकर आवागमन चालू रहेगा। शनिवार से मरम्मती कार्य को लेकर दोनों ओर बैरकेडिंग कर आवागमन रोका गया है।

    पुलिस की मौजूदगी में हो रहा काम 

    रविवार से कार्य आरंभ कर दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारी व इंजीनियर के नेतृत्व में मरम्मती कार्य किया जा रहा था। नए पुल पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कर्मी भी नियुक्त किए गए हैं।

    इस कार्य में स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है। बताते चलें कि बूढ़ी गंडक नदी पर पुराने पुल के समानांतर नया पुल भी बना है। पुराने पुल पर कई जगह गड्ढे बन आए थे। जिसे लेकर इस पुल पर आवागमन में समस्या हो रही थी। लोगों को हिचकोले खाते गुजरते थे।

    गड्ढे के कारण तेज रफ्तार भारी वाहनों के हिचकोले खाने के कारण पुल पर भी दबाव पड़ रहा था। मरम्मती की आवश्यकता को देखते हुए विभागीय स्तर पर मरम्मती कार्य आरंभ किया गया है।

    एसडीओ के अनुसार, विभागीय स्तर पर बूढ़ी गंडक पर बने पुराने पुल की मरम्मती की जा रही है। जिसे लेकर आवागमन बंद किया गया है। नए पुल से आवागमन हो रहा है। लोगों को आवागमन में असुविधा न हो इसे लेकर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    खगड़िया में बूढ़ी गंडक पर बने पुराने पुल फिलहाल ठीक है। उसमें कोई समस्या नहीं है। हालांकि बूढ़ी गंडक पुल के साथ एनएच 107 के डुमरी पुल का तकनीकी ऑडिट हुआ था, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट में कोई समस्या या कोई सुधार के निर्देश मिलेंगे तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। फिलहाल बूढ़ी गंडक के पुराने पुल पर की गई कंक्रीट कार्य में समस्या थी। कुछ जगह गड्ढे बन गए थे। जिसे लेकर कंक्रीट पिंचिंग वर्क किया जा रहा है। ताकि पुल की सड़क को मजबूती मिले। मौसम ठीक रहा तो 10 दिन में मरम्मती कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा उसके बाद पुल पर आवागमन आरंभ कर दिया जाएगा। -मनोज कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई बेगूसराय

    खबरें और भी