Bihar Pension Scheme: खगड़िया के 1.49 लाख पेंशनधारियों के खाते में आए ₹17.46 करोड़, CM ने ऑनलाइन किया ट्रांसफर
बिहार सरकार ने खगड़िया जिले में 1.49 लाख से अधिक पेंशन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 17.46 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए। ...और पढ़ें

पेंशन का पैसा ट्रांसफर करते मुख्यमंत्रई। फाइल फोटो
HighLights
1.49 लाख खगड़िया पेंशनधारियों को डीबीटी से राशि मिली।
17.46 करोड़ रुपये सीधे खातों में हस्तांतरित किए गए।
सुशासन और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम।
जागरण संवााददाता, खगड़िया। बिहार सरकार की ओर से बुधवार को विभिन्न पेंशन योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से योजना राशि सीधे खाते पर भेजी गई। इस मौके पर जिले में समाहरणालय स्थित सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पटना में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा राशि भेजने और उनके संबोधन को दिखाया गया। इस मौके पर डीएम नवीन कुमार, सदर विधायक बबलू मंडल, डीडीसी श्वेता भारती सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। इस मौके पर डीएम व विधायक ने कहा कि यह कार्यक्रम सुशासन एवं पारदर्शिता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।
इसके तहत बिना किसी कार्यालय का चक्कर लगाए लाभुकों के बैंक खातों में पेंशन योजना की 1100 की राशि सीधे हस्तांतरित की गई। इस मौके पर विभिन्न पेंशन योजना के लाभुकों के खाते में राशि भेजी गई।
खगड़िया जिला के कुल एक लाख 49 हजार 286 पेंशनधारियों के खाते पर कुल 17 करोड़ 46 लाख 14 हजार 100 रुपए डीबीटी के माध्यम से भेजा गया। सदर विधायक ने कहा कि बिहार सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी के खाते में पेंशन की राशि हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित कर, बिहार के सभी मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार निशक्तता पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के लाभार्थी के खाते में 1100 रुपये माह की दर से राशि भेज रही है।
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कहा, यह राशि सीधे लाभुक के खाते में भेजी गई है। ताकि लाभुकों को राशि पाने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। इससे जिले के लाभुकों को काफी लाभ मिला है।