Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: नई पार्टी बनाएंगे आरसीपी सिंह? खुद दे दिया जवाब; अचानक करने लगे नीतीश कुमार की भी तारीफ

    Updated: Thu, 25 Jul 2024 07:45 PM (IST)

    Bihar News पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता आरसीपी सिंह का मिजाज पूरी तरह से बदला नजर आ रहा है। आरसीपी सिंह अचानक से नीतीश कुमार के बारे में खूब ता ...और पढ़ें

    आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के बारे में खूब बोले (जागरण)
    आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के बारे में खूब बोले (जागरण)

    HighLights

    1. आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे
    2. नई पार्टी बनाने को लेकर आरसीपी सिंह ने कर दिया सबकुछ क्लियर
    3. आरसीपी सिंह ने बिहार की कानून व्यवस्था पर चिंता जताई

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। Bihar Political News Today: पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने गुरुवार को शहर के एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बीते दिनों पेश केंद्रीय आम बजट बिहार के लिए ड्रीम बजट है। रोजगार से लेकर कृषि, स्वास्थ्य, जल संवर्धन, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। उनसे नई पार्टी बनाने के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही सधे अंदाज में इसका जवाब दिया।

    नई पार्टी बनाने को लेकर कर दिया सबकुछ क्लियर

    आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने नई पार्टी बनाने के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और मैं इसका सदस्य हूं। नई पार्टी बनाने का सवाल ही नहीं उठता है।

    इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयंती पटेल, भाजपा नेता सुमन पटेल, भाजपा नेता सुनील कुमार मेहता, नीरज सिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह, जिला महामंत्री डा. इंद्रभूषण कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

    आरसीपी सिंह ने जमकर की नीतीश कुमार की तारीफ

    आरसीपी सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री ही नहीं गार्जियन भी हैं और लगातार बिहार के विकास के लिए कार्य करते आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    आप उनके बिहार के प्रति समर्पण को देखें। उन्होंने जिस प्रकार बिहार का विकास किया है वह अविस्मरणीय है। महिला सशक्तिकरण के लिए 2005 से अब तक नीतीश कुमार ने जितना काम किया है उसकी गिनती नहीं की जा सकती है।

    आरसीपी सिंह ने की बजट की तारीफ

    बिहार को करीब 70 हजार करोड़ का पैकेज दिया गया है। जो बिहार को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाएगा। एक करोड़ युवाओं को भत्ता के साथ-साथ 500 बड़ी-बड़ी कंपनियों में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। मुद्रा योजना की राशि 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया है। इस बजट में सभी का ध्यान रखा गया है।

    बिहार के 22 जिले बाढ़ प्रभावित हैं। बाढ़ की त्रासदी से बचने और इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए साढ़े 11 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है।

    विपक्ष पर जमकर बरसे आरसीपी सिंह

    उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजनीति कुर्सी का ही संघर्ष है। अगर विपक्ष बोलता है कि कुर्सी बचाने वाली बजट है तो उन्हें मालूम होना चाहिए कि उन्होंने ही बार-बार यह कहा है कि बिहार पिछड़ा राज्य है। अगर प्रधानमंत्री 70 हजार करोड़ बिहार के विकास के लिए बजट में देते हैं, तो उनका स्वागत करना चाहिए। विपक्ष की स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने वाली है।

    बिहार में बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

    उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध पर कहा कि यह चिंता का विषय है। बिहार में 2005 से 2010 तक अपराधियों की हिम्मत नहीं होती थी कि अपराध करने की। अपराधी बिहार छोड़कर भाग गए थे। पुलिस वही है। उस समय मानिटरिंग सख्त थी।

    वर्तमान में भी अपराध नियंत्रण को लेकर सभी लोग लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री जी ने सभी जिले के डीएम और एसपी से वर्चुअल बैठक की है। पुलिस को सक्रिय होने की जरूरत है। उन्हें अपनी जिम्मेवारी समझनी पड़ेगी। नीतीश जी को पुराने फॉर्मूले पर काम करना पड़ेगा।

    अपराधी को पकड़कर स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलानी पड़ेगी। अपराध खुद व खुद नियंत्रित हो जाएगा। 

    ये भी पढ़ें

    Pashupati Paras: अचानक एक्टिव हुए पशुपति पारस, बिहार सरकार के सामने रख दी खास डिमांड; क्या मांग होगी पूरी?

    Nitish Kumar: 'मुश्किल में हैं नीतीश कुमार', RJD ने मुख्यमंत्री को किया आगाह; चिराग और मांझी का लिया नाम