Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खगड़िया में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, जीरामजी योजना के PO और एकाउंटेंट 45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 12:51 PM (IST)

    पटना निगरानी टीम ने खगड़िया के अलौली में मनरेगा पीओ और एकाउंटेंट को 45 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भिखारीघाट के विपिन कु ...और पढ़ें

    45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

    45 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

    HighLights

    1. मनरेगा पीओ और एकाउंटेंट 45 हजार घूस लेते गिरफ्तार।

    2. पटना निगरानी टीम ने अलौली में की कार्रवाई।

    3. शिकायतकर्ता विपिन कुमार की शिकायत पर गिरफ्तारी।

    जागरण संवाददाता, खगड़िया। पटना निगरानी की टीम ने मंगलवार को खगड़िया जिले के अलौली में मनरेगा (जी राम जी योजना) के पीओ और एकाउंटेंट को 45 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में अलौली के मनरेगा पीओ रमण जी भाई और एकाउंटेंट शाहिद अकरम शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

    खगड़िया परिसदन में पटना निगरानी के डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि भिखारीघाट के विपिन कुमार की शिकायत पर 12 सदस्यीय टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर योगेंद्र कुमार और दारोगा ऋषिकेश कुमार शामिल थे। टीम ने अलौली प्रखंड में दबिश देकर पीओ और एकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

    प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को पटना ले गई

    जानकारी के अनुसार, योजना की राशि के भुगतान के बदले पीओ ने विपिन कुमार से नौ प्रतिशत कमीशन मांगा था। हालांकि, पीओ को 45 हजार और एकाउंटेंट को 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। निगरानी टीम ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को पटना ले गई।

    निगरानी टीम की अचानक कार्रवाई से अलौली प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। प्रखंड के अन्य अधिकारी और कर्मी कुछ समझ पाते, तब तक निगरानी टीम पीओ और एकाउंटेंट को लेकर वहां से निकल चुकी थी। 

    शिकायतकर्ता विपिन कुमार ने बताया कि वह छह पंचायतों में मनरेगा योजनाओं का कार्य कर रहे हैं और विभाग पर करीब 37 लाख रुपये बकाया है।

    खबरें और भी