Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में दुकान की फर्श के नीचे से निकले 37 सांप, एक छेद की वजह से बना सुरक्षित डेरा 

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 12:19 AM (GMT+05:30)

    बहादुरगंज के रहमानगंज चौक स्थित एक रेडिमेड दुकान के फर्श के नीचे से 36 छोटे और एक बड़ा जहरीला सांप मिला। सर्पमित्र ने घंटों की मशक्कत के बाद सभी सांपो ...और पढ़ें

    फर्श के नीचे से बरामद सांप। फोटो जागरण

    फर्श के नीचे से बरामद सांप। फोटो जागरण

    HighLights

    1. रेडिमेड दुकान के फर्श के नीचे मिले 37 जहरीले सांप।

    2. सर्पमित्र ने घंटों की मशक्कत के बाद सभी सांपों को निकाला।

    3. किशनगंज के बहादुरगंज में फैली सनसनी, लोगों की भीड़ जुटी।

    संवाद सूत्र, बहादुरगंज (किशनगंज)। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के रहमानगंज चौक स्थित एक रेडिमेड कपड़ा दुकान में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब दुकान के फर्श के नीचे से एक के बाद एक जहरीले सांप निकलने लगे।

    सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र ने घंटों की मशक्कत के बाद फर्श तोड़कर करीब 36 छोटे और एक बड़ा विषैला सांप सुरक्षित बाहर निकाला। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में सांप मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

    जानकारी के अनुसार, रहमानगंज चौक निवासी मो. सालिम अंजर की रेडिमेड दुकान में दो दिन पहले एक ग्राहक ने फर्श के नीचे बने एक छोटे छेद से एक विषैला सांप निकलते देखा था।

    बरसात के मौसम में सांप आने की सामान्य घटना मानकर उसे मार दिया गया। कुछ देर बाद उसी छेद से दूसरा छोटा सांप भी निकल आया, जिसे भी मार दिया गया। 

    रविवार सुबह दुकान खोलने के दौरान सफाई करते समय उसी छेद से फिर एक अन्य विषैला सांप निकलने लगा। इसके बाद दुकानदार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोचाधामन प्रखंड के भवानीपुर निवासी सर्पमित्र मो. साबीर आलम को सूचना दी।

    खुदाई करके निकाले जहरीले सांप

    सूचना मिलते ही सर्पमित्र मौके पर पहुंचे और दुकान मालिक की सहमति से फर्श की खुदाई शुरू की। जैसे-जैसे फर्श हटाया गया, वैसे-वैसे नीचे बने सुरंगनुमा हिस्से से करीब 35-36 छोटे विषैले सांप निकलने लगे। अंत में मकान के कोने के पास एक बड़ा विषैला सांप भी मिला, जिसकी फुफकार से मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

    सर्पमित्र साबीर आलम ने सभी सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर अलग-अलग डिब्बों में रखा और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ने के लिए अपने साथ ले गए। जांच के दौरान पता चला कि दुकान की दीवार में बने एक छिद्र से बरसात के दौरान सांप अंदर घुस आए थे और फर्श के नीचे बने खाली हिस्से को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया था।

    खबरें और भी

    छोटे सांप बाहर निकलने लगे तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस अनोखी घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ दुकान के बाहर जुट गई। स्थानीय लोग एक साथ इतने अधिक जहरीले सांप निकलने की घटना को देखकर हैरान रह गए।

    यह भी पढ़ें- मुंगेर-खगड़िया श्रीकृष्ण सेतु से गुजरने वाले सावधान, गाड़ियों का थम गया है पहिया, निकलने से पहले चेक करें लाइव स्टेटस

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में 13 साल बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कुख्यात लुटेरा मजफूर अहमद