बिहार के MLA ने कंगना रनौत पर की विवादित टिप्पणी, फिल्मी करियर पर किया तीखा कटाक्ष
भाजपा सांसद कंगना रनौत के नीट पेपर लीक आंदोलन पर बयान के बाद, बहादुरगंज के एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की है। ...और पढ़ें

बिहार के MLA ने कंगना रनौत पर की विवादित टिप्पणी (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
HighLights
कंगना के नीट आंदोलन पर बयान के बाद विवाद।
AIMIM विधायक तौसीफ आलम ने की व्यक्तिगत टिप्पणी।
विधायक ने लोकतांत्रिक विरोध के अधिकार का समर्थन किया।
जागरण संवाददाता, किशनगंज। भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) द्वारा हाल ही में नीट पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन पर दिए गए बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
बहादुरगंज के एआईएमआईएम विधायक तौसीफ आलम ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कंगना रनौत के बयान की आलोचना करते हुए उन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

विधायक तौसीफ आलम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रनौत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना के फिल्मी करियर का उल्लेख किया और कई विवादित और व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं।
उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन और भूख हड़ताल जनता के संवैधानिक अधिकार हैं तथा किसी भी जनआंदोलन को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।
'कंगना को आत्ममंथन करना चाहिए'
विधायक ने अपने बयान में कहा कि कंगना रनौत को आंदोलनकारियों पर टिप्पणी करने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें सांसद बनने का अवसर दिया है और उन्हें अपने पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- कंगना रनौत बोलीं- जेन जी आंदोलन गटरछाप; सीजेपी प्रवक्ता सौरभ बोले- वह मानसिक रूप से स्थिर नहीं
यह भी पढ़ें- 'जनरेशन गटर' विवाद पर कंगना रनौत का नया वीडियो, बोलीं- क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे?