विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में औद्योगिक निवेश को नई रफ्तार, किशनगंज की ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स इकाई को वित्तीय प्रोत्साहन स्वीकृत

Published: Fri, 30 Oct 2026 08:30 AM (IST)

बिहार सरकार ने किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित मेसर्स ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड को वित्तीय प्रोत्साहन देने की मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर 

HighLights

  1. किशनगंज की ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स को मिला वित्तीय प्रोत्साहन।

  2. बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा।

  3. सीमांचल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा, निवेशक आकर्षित।

संवाद सहयोगी, किशनगंज। Bihar Industrial Investment Kishangan: बिहार को औद्योगिक रूप से समृद्ध बनाने और सीमांचल के सीमावर्ती जिलों में निवेश का माहौल तैयार करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के सतत प्रयासों के फलस्वरूप किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत गलगलिया चेक पोस्ट स्थित ‘मेसर्स ईस्टर्न एग्रो केमिकल्स लिमिटेड’ को वित्तीय प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव पर राज्य सरकार की मुहर लग गई है।

28 अक्टूबर को पटना में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली, 2016 के तहत उक्त कंपनी को वित्तीय प्रोत्साहन क्लियरेंस दिए जाने की औपचारिक स्वीकृति प्रदान की गई।

औद्योगिक माहौल और रोजगार सृजन के लिए सरकार प्रतिबद्ध

इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने, नए उद्योगों के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने और स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए व्यापक रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि सरकार की नीतियों का मुख्य उद्देश्य बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ किशनगंज जैसे सीमावर्ती जिलों में छुपी विकास की विशाल संभावनाओं को धरातल पर उतारना है।

सीमांचल का भौगोलिक स्थान निवेशकों के लिए मुफीद

मंत्री डॉ. जायसवाल ने जोर देकर कहा कि किशनगंज सहित पूरा सीमांचल क्षेत्र औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के दृष्टिकोण से रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है।

इस क्षेत्र की भौगोलिक बनावट, पश्चिम बंगाल से सटी सीमा और पड़ोसी देश नेपाल से नजदीकी के कारण व्यापारिक और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार की असीम संभावनाएं हैं।

ऐसे में गलगलिया स्थित औद्योगिक इकाई को वित्तीय प्रोत्साहन मिलने से क्षेत्र में अन्य राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय निवेशकों का विश्वास मजबूत होगा और सीमांचल में एक सकारात्मक औद्योगिक माहौल बनेगा।

क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा

गलगलिया स्थित इस एग्रो केमिकल इकाई को प्रोत्साहन मिलना किशनगंज की क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल स्थानीय कृषि-आधारित उद्योगों को बल मिलेगा, बल्कि आने वाले दिनों में नए बड़े निवेशकों का ध्यान भी किशनगंज और ठाकुरगंज क्षेत्र की ओर आकर्षित होगा। राज्य सरकार की मंशा है कि विकास और औद्योगिक गतिविधियों का सीधा लाभ प्रदेश के हर कोने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें- किशनगंज में चाय, ड्रैगन फ्रूट और अनानास की खेती, किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेगा तरक्की का रास्ता

यह भी पढ़ें- पहले मुखिया की कुर्सी गई, अब CO पर गिरी गाज, किशनगंज में गलत जाति प्रमाण पत्र मामले में मंत्री का एक्शन, FIR के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।