कोसी स्नातक MLC चुनाव में एन के यादव की हैट्रिक पर भाजपा में जश्न, बधाइयों का लगा तांता
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में भाजपा-एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन के यादव की जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

एन के यादव से मिलने पहुंचे समर्थक। फोटो जागरण
HighLights
डॉ. एन के यादव ने कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव जीता।
भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी मनाई।
जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व का परिणाम बताया।
संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी डॉ. एन के यादव की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता डॉ. एनके यादव ने लगातार तीसरी बार विजय पताका फहराकर जीत की ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी कर ली है। मुकाबले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी नितेश कुमार दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जनसुराज के रजनीश रंजन तीसरे स्थान पर सिमट गए।
भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और स्नातक मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया। भाजपा जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव ने डॉ. यादव को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि कोशी क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं ने अपने मताधिकार के माध्यम से एनडीए के प्रति भरोसा व्यक्त किया है। नगर मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. एन के यादव की जीत एनडीए की नीतियों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।
भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य निरंजन राय, किशनगंज विधानसभा के चुनाव प्रभारी सुशांत गोप, ठाकुरगंज प्रभारी बिजली प्रसाद सिंह, बहादुरगंज प्रभारी गोपाल मोहन सिंह, कोचाधामन प्रभारी बीना देवी, किशनगंज जिला प्रभारी राजकुमार राय, जिला महामंत्री कौशल झा, मनीष सिंह व पंकज साहा, क्रीड़ा मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष यादव, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, जिला उपाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, संजय यादवेंदु, राजीव सिंहा, किसलय सिंहा, अशोक सिंहा, दीनानाथ पांडे, भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम, मनोज पासवान, अजय राय, जितेंद्र यादव, पूर्व मुखिया मोहनलाल सिंह व नवल किशोर सिंह, केशव प्रसाद आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा-एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।