Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने खरीदी किशनगंज में 5 एकड़ जमीन, दान में मिली 20 एकड़

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:29 AM (IST)

    कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने किशनगंज के भेलागुड़ी में 5 एकड़ जमीन खरीदी और 20 एकड़ दान में प्राप्त की, जिससे कुल 25 एकड़ से अधिक भूमि उनके नाम ह ...और पढ़ें

    राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी। (फाइल फोटो)

    राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. इमरान प्रतापगढ़ी ने किशनगंज में 25 एकड़ से अधिक जमीन खरीदी।

    2. सेना स्टेशन निर्माण की आहट के बाद हुई यह जमीन खरीद।

    3. दिल्ली-यूपी के सात लोगों ने कुल 94 एकड़ जमीन ली।

    संवाद सूत्र, ठाकुरगंज (किशनगंज)। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी ने किशनगंज जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भेलागुड़ी न सिर्फ अपने नाम से पांच एकड़ सात डिसीमल जमीन खरीदा बल्कि दान से भी 20 एकड़ जमीन प्राप्त किया।

    यही नहीं भेलागाुड़ी में सेना स्टेशन निर्माण की आहट से दिल्ली व यूपी के सात लोगों ने करीब 94.86 एकड़ जमीन खरीद की है। जबकि सेना स्टेशन का निर्माण 189.68 एकड़ भूमि में होना है।

    हालांकि, सेना स्टेशन के लिए अभी सिर्फ जमीन चिह्नित की गई है। अधिग्रहण या अन्य कोई प्रक्रिया अभी भेलागुड़ी में नहीं हुई है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा किशनगंज जिले में जमीन खरीदगी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

    जानकारी के अनुसार भेलागुड़ी गांव से नेपाल की दूरी महज दो किलोमीटर है। जिस कारण प्रशासन ने वर्ष 2025 के सितंबर माह में सेना स्टेशन के लिए जमीन को चिह्नित किया था। सेना का नया स्टेशन बनाने के लिए 189.68 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जानी है।

    प्रस्तावित सेना के स्टेशन बनने की आहट जैसे ही बाहर बैठे लोगों को हुई लोगों ने इस मौजा में जमीन की खरीदारी शुरू कर दी। जिसमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी समेत दिल्ली और यूपी के सात लोगों ने 94.86 एकड़ जमीन खरीदी व दान से प्राप्त किया।

    दिल्ली और यूपी के सात लोगों के नाम जमीन रजिस्ट्री करने का मामला प्रकाश में आया है। किशनगंज जिला के ठाकुरगंज का भेलागुड़ी मौजा सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इलाका है।

    ये क्षेत्र नेपाल से महज हवाई दूरी मात्र एक किलोमीटर में अवस्थित है। एनएच भी अधिक दूर नहीं है। जिस कारण जिला प्रशासन ने 189.68 एकड़ निजी भूमि को चिह्नित किया था।

    सरकारी दस्तावेज और रजिस्ट्री की गई जमीन की केवाला की पड़ताल से पता चला है कि सेना के प्रोजेक्ट की सुगबुगाहट शुरू होते ही 94.86 एकड़ जमीन अचानक उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले सिर्फ सात लोगों के नाम दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    किन-किन लोगों ने खरीदी जमीन

    प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण दिल्ली के मोहम्मद सलमान खान के नाम पर 14.09 एकड़, यूपी प्रतापगढ़ के मोहम्मद सुल्तान के नाम पर 13.93 एकड़, सुलेमान खान के नाम से 13.12 एकड़, दक्षिणी दिल्ली के मोहम्मद शमीम के नाम से 11.72 एकड़, यूपी मऊ के मोहम्मद अनस के नाम से 9.05 एकड़, प्रतापगढ़ यूपी के तश्कील अहमद के नाम से 7.35 एकड़ तथा प्रतापगढ़ यूपी के इमरान प्रतापगढ़ी के नाम से करीब 25.60 एकड़ जमीन रजिस्ट्री हुई है।

    इन सात प्रमुख खरीदारों में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के नाम सरकारी रिकार्ड के अनुसार 25.60 एकड़ जमीन है।

    जिसमें सात डीड से 5 एकड़ 60 डिसमिल केवाला खरीदगी की है। जबकि 20 एकड़ जमीन स्थानीय एक व्यक्ति से दान दिया गया है। स्थानीय लोगों की माने तो जमीन के खरीदारों द्वारा यह कहा गया था कि यहां शिक्षा और खेल का प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा।

    लेकिन इस दिशा में फिलहाल कोई पहल नहीं हो रही है। इधर, सेना स्टेशन के लिए चिह्नित जमीन की खरीदारी से लोगों में यह चर्चा है कि मुआवजे की राशि पाने के लिए जमीन की खरीदारी की गई।

    भेलागुड़ी मौजा में जिनके द्वारा जमीन की खरीद की गई है उनके द्वारा दाखिल-खारिज के लिए उनके यहां कोई आनलाइन आवेदन अप्राप्त है। सेना स्टेशन के लिए चिह्नित जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

    -

    मृत्युंजय कुमार, अंचल अधिकारी, ठाकुरगंज