Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज में असूरा-चैनपुर घाट पर हो रहा पुल का निर्माण, लोगों को मिलेगी राहत

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 02:24 PM (IST)

    किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड में असूरा-चैनपुर घाट पर पुल निर्माण से बहादुरगंज, टेढ़ागाछ और कोचाधामन के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पुल टेढ़ागाछ की ...और पढ़ें

    पुल का हो रहा निर्माण। (जागरण)

    पुल का हो रहा निर्माण। (जागरण)

    HighLights

    1. पुल निर्माण से कोचाधामन, बहादुरगंज, टेढ़ागाछ को लाभ।

    2. बिशनपुर बाजार और किशनगंज मुख्यालय से सीधी कनेक्टिविटी।

    3. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की थी पुल निर्माण की घोषणा।

    संवाद सूत्र, कोचाधामन (किशनगंज)। प्रखंड अंतर्गत असूरा-चैनपुर घाट पर पुल का निर्माण होने से बहादुरगंज, टेढ़ागाछ और कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के एक बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा होगी।

    टेढ़ागाछ प्रखंड के आधा दर्जन पंचायत के साथ साथ बहादुरगंज प्रखंड के निसंदरा पंचायत की एक बड़ी आबादी बिशनपुर बाजार और जिला मुख्यालय किशनगंज से सीधा जुड़ जाएगा।

    गत वर्ष किशनगंज के दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने असूरा निसंदरा घाट पर पुल निर्माण करवाने की घोषणा की थी। जब पुल निर्माण का काम शुरू हुआ तो कुछ राजनीति करण भी हुआ।

    मजकूरी पंचायत के पूर्व मुखिया ओमप्रकाश झा, असूरा गांव निवासी राजीव कुमार झा, इकबाल हुसैन, गोपाल मांझी का कहना है कि यहां वर्षों से लोग कनकई नदी पर असूरा चैनपुर घाट पर पुल निर्माण करवाने की मांग सरकार से कर रहे थे।

    सरकार ने उनकी समस्य को सुनकर पुल का निर्माण शुरू कराया। पुल निर्माण का कार्य भी प्रगति पर है। पुल का कई पाया बन कर तैयार भी हो चुका है।

    उन्होंने कहा कि पुल बनने के बाद एक गांवों से दूसरे गांवों की दूरियां कम हो जाएगी। निसंदरा और अन्य पंचायतों के किसान भाई भी अब अपने फसलों को आसानी के साथ बिशनपुर बाजार में लाकर उचित दामों में बेच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- बिहार में जाति, आय और निवास बनवाना हुआ कठिन, सरकार ने सख्त किए नियम