Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज में मौसी ने धारदार हथियार से काटा भतीजे का प्राइवेट पार्ट, जबरन संबंध बनाने की कर रहा था कोशिश

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 06:18 AM (IST)

    किशनगंज में एक सौतेली मौसी ने अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहे भतीजे का धारदार हथियार से गुप्तांग काट दिया। ...और पढ़ें

    आदर्श थाना किशनगंज। (जागरण)

    आदर्श थाना किशनगंज। (जागरण)

    HighLights

    1. किशनगंज में मौसी ने भतीजे का गुप्तांग काटा।

    2. अवैध संबंध बनाने की कोशिश के दौरान घटना।

    3. घायल युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

    संवाद सहयोगी, किशनगंज। शहर के एक वार्ड में मंगलवार की रात सौतेली मौसी के साथ जबरन अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहे भतीजे का मौसी ने धारदार हथियार से गुप्तांग काट दिया। जख्मी युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    जानकारी के अनुसार युवक चार दिन पहले राजस्थान से किशनगंज आया था। मंगलवार की रात युवक अपने सौतेली मौसी के साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था।

    इसी दौरान मौसी ने गुस्से में आकर तेज धारदार हथियार से भतीजे का गुप्तांग काट दिया। युवक खून से लथपथ हो गया। शर्म के मारे वह छिपता रहा, लेकिन जब खून अधिक बहने लगा तो युवक ने स्वजनों को इसकी सूचना दी।

    स्वजनों द्वारा तुरंत पश्चिम पाली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित पक्ष या आरोपी पक्ष की ओर से अब तक पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है।

    घटना पर परिवार चुप

    परिवार के सदस्यों ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी है। कोई भी खुलकर बात करने को तैयार नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच दो साल से बातचीत होती थी।

    युवक राजस्थान में रहता था और मौसी यहां किशनगंज के शहरी क्षेत्र में रहती थी। एसडीपीओ वन खुसरू सिराज ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन इस संबंध में अब तक किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर रखे हुए है, जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें- नीट परीक्षा में फेल होने पर छोड़ा था घर, वृंदावन में साधु के वेश में मिला भोजपुर का लापता छात्र

    खबरें और भी