Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    किशनगंज महिला कैदी ने दुपट्टे से लगाई फांसी, स्वजनों ने जेल प्रशासन पर उठाए सवाल

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 12:15 AM (IST)

    किशनगंज मंडल कारा में दहेज हत्या मामले की विचाराधीन एक महिला बंदी ने शौचालय में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डीएम-एसपी ने घटना की गहन जांच ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. किशनगंज जेल में दहेज हत्या की आरोपी महिला बंदी ने की आत्महत्या।

    2. शौचालय में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान देने का मामला सामने आया।

    3. डीएम-एसपी ने जांच के आदेश दिए, परिजन जेल प्रशासन पर सवाल उठा रहे।

    संवाद सहयोगी, किशनगंज। मंडल कारा में दहेज हत्या के एक मामले में मंडल कारा में बंद विचाराधीन एक महिला बंदी द्वारा कारा के शौचालय में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला बुधवार की सुबह सामने आया। डीएम-एसपी ने जेल व सदर अस्पताल का जायजा लेकर पूरे मामले की गहराई से जांच की बात कही है।

    जानकारी के अनुसार, कोचाधामन प्रखंड के टुपामारी निवासी अजय प्रसाद सिंहा की पत्नी बंदी उषा रानी (48) फरवरी माह से बहू के दहेज की हत्या मामले में मंडल कारा में बंद थी। उसकी जमानत को लेकर सुनवाई चल रही थी। इसी बीच फांसी लगाकर आत्महत्या से स्वजन सदमे में हैं।

    जेल अधीक्षक के पहुंचने के बाद फंदे से उतारा

    जेल सूत्रों के अनुसार, महिला बंदी पड़ दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटक रही थी। जेलकर्मी की नजर पड़ते ही जानकारी जेल अधीक्षक को दी गई। जेल अधीक्षक व जेल के चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए और महिला ऊषा रानी को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में जांच के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जिसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में बंदी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना पर डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर स्वजनों से बातचीत की।

    स्वजनों ने उठाए गंभीर सवाल

    महिला बंदी फरवरी माह से जेल में थी। कुछ दिनों बाद से तनाव में रह रही थी और उसका इलाज चल रहा था। पूर्व में सदर अस्पताल व एमजीएम मेडिकल कालेज में इलाज भी करवाया गया था। फोरेसिंग टीम जेल पहुंचकर घटनास्थल साक्ष्य इकट्ठा की।

    खबरें और भी

    दूसरी ओर स्वजनों का आरोप है की महिला फांसी नहीं लगा सकती थी। जेल प्रशासन के द्वारा जिस जगह फांसी में लटकने की बात कहीं जा रही है, वह जगह महज 3 से 4 फीट ऊंची है और ऐसे में महिला की लंबाई लगभग 4 फीट 9 इंच था, जिसको लेकर स्वजन जेल प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

    घटना के कारणों की जांच करवाई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व एफएसएल का रिपोर्ट आने के बाद और आगे की जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। -विशाल राज, डीएम