Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सात फेरों का निभाया वचन: पति की जिंदगी बचाने पत्नी बनी किडनी डोनर, चंडीगढ़ में होगा ट्रांसप्लांट

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:56 AM (IST)

    ठाकुरगंज की सविता देवी ने अपने बीमार पति कृष्ण कुमार सिंहा को नया जीवन देने के लिए अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. सविता देवी ने पति कृष्ण को किडनी दान का फैसला किया।

    2. कृष्ण कुमार सिंहा की दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं।

    3. चंडीगढ़ के अस्पताल में होगा किडनी प्रत्यारोपण।

    बीरबल महतो, ठाकुरगंज (किशनगंज)। पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, समर्पण और त्याग की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। प्रखंड क्षेत्र की 37 वर्षीय सविता देवी ने अपने बीमार पति पूर्व उपमुख्य पार्षद सह वर्तमान उपमुख्य पार्षद (उर्मिला देवी) के प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंहा को नया जीवन देने के लिए अपनी किडनी दान करने का निर्णय लिया है। सविता का यह कदम न केवल पारिवारिक समर्पण का उदाहरण है, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।

    जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार सिंहा की दोनों किडनी खराब हो चुकी है। चिकित्सकों ने उनकी जान बचाने के लिए किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी है। पति की बिगड़ती सेहत को देखते हुए सविता देवी ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी एक किडनी दान करने का फैसला किया।

    आवश्यक चिकित्सीय जांच और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चिकित्सकों ने प्रत्यारोपण की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह आपरेशन चंडीगढ़ के एक विशेषीकृत अस्पताल में किया जाएगा।

    स्वजनों के अनुसार, सविता का यह निर्णय पूरे परिवार के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आया है। क्षेत्र के लोग भी उनके साहस, त्याग और पति के प्रति समर्पण की सराहना कर रहे हैं। भारतीय संस्कृति और शास्त्रों में वर्णित सावित्री-सत्यवान की कथा पति-पत्नी के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।

    उसी प्रकार आधुनिक जीवन में ठाकुरगंज की नवविवाहिता सविता भी अपने पति कृष्ण को नया जीवन और दीर्घायु प्रदान करने के लिए अपनी किडनी दान कर रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद मरीज सामान्य जीवन की ओर लौट सकता हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- किराये के मकान में बीए की छात्रा का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर: मारवाड़ी बाजार के गोदाम में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटें में दमकल ने पाया काबू; बड़ा नुकसान टला