यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'लालू की दुकान पर कांग्रेस का...', भाजपा नेता ने बताई इंडी गठबंधन के अंदर की बात
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी एक गोदी गिरोह का रूप ले चुकी है। यह गोदी गिरोह मजबूत मोदी सरकार की जगह मजबूर गोदी सरकार ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, किशनगंज। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह चुनाव प्रबंधन सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी सोमवार को दीनदयाल उपाध्याय नगर धर्मगंज स्थित जिला भाजपा कार्यालय के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा क्लस्टर बैठक में शामिल हुए। जिसमें लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति एवं लोकसभा कोर कमेटी के सदस्यों को चुनाव संबंधित कई टिप्स दिए। इससे पूर्व वे दिल्ली से बागडोगरा सुबह 10:00 बजे पहुंचे।
एयरपोर्ट पर नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, महामंत्री कमलेश शर्मा, जिला मंत्री जय किशन प्रसाद नगर टीम के साथ बागडोगरा से किशनगंज आए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह चुनाव प्रबंधन सदस्य मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पीएम नरेन्द्र मादी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने दो टर्म में समाज के सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की।
उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली गैर कांग्रेसी सरकार है जो बिना कांग्रेस के समर्थन के विकासवाद की नीति से देश के सभी लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है। समाजवादी टीपू और सामंती सुल्तान को विकासवाद की राजनीति परेशान कर रही है।
'समाजवादी टीपू और सामंती सुल्तान...'
उन्होंने कहा कि इस समय समाजवादी टीपू और सामंती सुल्तान जुगाड़ टेक्नोलॉजी से जनादेश प्राप्त करने की कोशिश में हैं। इन दोनों को मालूम है कि मिलकर चुनाव लड़ें या अकेले चुनाव लड़ें। दोनों ही स्थिति में लोकसभा चुनाव 2024 में चारों खाने चित होना तय है। देश में बदलाव का माहौल है।
खबरें और भी
'समावेशी विकास की जरूरत है'
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति के बदले समावेशी विकास की जरूरत है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने समावेशी विकास की हिस्सेदारी पर हमेशा जोर दिया है। विपक्षी भी आज कहने पर मजबूर है कि इस समय देश पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ है। 10 साल में बड़ा बदलाव आया है।
'विपक्ष गोदी सरकार चाहता है'
नकवी ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी एक गोदी गिरोह का रूप ले चुकी है। यह गोदी गिरोह मजबूत मोदी सरकार की जगह मजबूर गोदी सरकार चाहता है। जिससे कि इसका रिमोट अपने हाथों में रखा जा सके। गठबंधन की गठरी में जितने छेद हैं। उससे ज्यादा इनके गोदी गिरोह गैंग में महत्वाकांक्षी मतभेद है। लालू की दुकान पर कांग्रेस का पकवान है। इन दोनों के लिए यात्रा करना जरूरी है। देश में इनके लिए फिलहाल कोई वैकेंसी नही है। लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने दीजिए, कांग्रेस गोदी गैंग को 440 वोल्ट का झटका लगने वाला है।