Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिहाई के बाद अनंत सिंह की जगदंगा मंद‍िर में धमाकेदार एंट्री, लखीसराय में गूंजे ‘छोटे सरकार’ के नारे

    Updated: Tue, 24 Mar 2026 10:53 PM (IST)

    मोकामा विधायक अनंत सिंह जेल से रिहा होने के बाद मंगलवार को बड़हिया पहुंचे। उन्होंने मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सकुशल वापस ...और पढ़ें

    जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने लखीसराय के बड़‍ह‍िया के जगदंबा मंद‍िर में की पूजा अर्चना।

    जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने लखीसराय के बड़‍ह‍िया के जगदंबा मंद‍िर में की पूजा अर्चना।

    HighLights

    1. अनंत सिंह जेल से रिहा होकर बड़हिया पहुंचे।

    2. जगदंबा मंदिर में पूजा कर सकुशल वापसी का आभार जताया।

    3. समर्थकों ने 'छोटे सरकार' के नारों से भव्य स्वागत किया।

    संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। मोकामा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह मंगलवार को जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों के काफिले के साथ बड़हिया पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना की और सकुशल घर वापसी के लिए आभार प्रकट किया।

    मंदिर में पूजा के साथ की शुरुआत

    मंदिर में पूजा के दौरान विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। रिहाई के बाद बड़हिया में यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसे लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

    समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

    बड़हिया पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान “छोटे सरकार जिंदाबाद” और “अनंत सिंह जिंदाबाद” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। समर्थकों की भारी भीड़ ने इसे शक्ति प्रदर्शन का रूप दे दिया।

    Anant Singh Returns to Barahiya1

    एनएच पर लगा समर्थकों का जमावड़ा

    उनके आगमन की सूचना मिलते ही बड़हिया और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर जुट गए। मोकामा और बड़हिया के सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां उनके समर्थकों की अच्छी संख्या देखी गई।

    खबरें और भी

    हत्या मामले में थे जेल में बंद

    गौरतलब है कि मोकामा टाल क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद थे। सोमवार को रिहा होने के बाद मंगलवार को उन्होंने पहली बार समर्थकों के बीच पहुंचकर मुलाकात की।

    क्षेत्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल

    उनकी रिहाई और बड़हिया आगमन के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

    कौन हैं अनंत सिंह

    अनंत सिंह बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें “छोटे सरकार” के नाम से जाना जाता है। क्षेत्रीय राजनीति में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है और वे कई बार विवादों के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं।