Bihar Board 12th Result 2026: पिता के सम्मान में हरुहर नदी पार कर पढ़ने वाले चंद्रदीप ने बिहार में हासिल किया दूसरा स्थान
लखीसराय के बड़हिया स्थित मुंद्रिका सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र चंद्रदीप कुमार ने बिहार बोर्ड इंटर कला संकाय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प ...और पढ़ें

Bihar Board 12th Result 2026: पिता के निधन और छह भाइयों में सबसे छोटे चंद्रदीप कुमार ने हरुहर नदी पार कर पढ़ाई कर बिहार में हासिल किया दूसरा स्थान, ट्यूशन या कोचिंग नहीं ली
HighLights
चंद्रदीप कुमार ने बिहार बोर्ड 12वीं कला संकाय में दूसरा स्थान।
पिता के निधन के बाद मां ने खेती कर पाला-पोसा।
बिना कोचिंग, रोजाना 5-6 घंटे पढ़कर हासिल की सफलता।
संवाद सूत्र, बड़हिया (लखीसराय)। लखीसराय के बड़हिया शिक्षांचल के मुंद्रिका सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र चंद्रदीप कुमार ने इंटर कला संकाय में बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के छोटे से गांव से यह उपलब्धि हासिल करना किसी मिसाल से कम नहीं है।
परिवार और प्रारंभिक संघर्ष
चंद्रदीप कुमार शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा थाना क्षेत्र के आलापुर निवासी स्व. शंभु पंडित एवं बच्ची देवी के पुत्र हैं। छह भाइयों में सबसे छोटे चंद्रदीप के चार भाई पहले ही विवाहिता हैं।
वर्ष 2014 में पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी मां पर आ गई, जिन्होंने खेती-बाड़ी कर बच्चों का पालन-पोषण किया।
मेहनत और पढ़ाई की राह
चंद्रदीप बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्राप्त की और छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई लखीसराय जिले के सदायबीघा स्थित विद्यालय में की।
वे रोजाना हरुहर नदी को नाव से पार कर पढ़ने जाया करते थे। सीमित संसाधनों और संयुक्त परिवार की जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।
बिना कोचिंग के सफलता
चंद्रदीप ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग या ट्यूशन के घर पर रहकर ही पढ़ाई की और रोजाना 5–6 घंटे मेहनत की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. ओमप्रकाश, शिक्षकों, माता और परिवार को दिया। उनका लक्ष्य आगे की पढ़ाई पूरी कर सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना है।
खबरें और भी
विद्यालय और क्षेत्र में प्रेरणा
चंद्रदीप की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें और उनकी माता को फूल-माला, बुके, डायरी, कलम एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है, जहां आसपास के गांवों और शेखपुरा जिले के छात्र भी पढ़ने आते हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रदीप एक अनुशासित और प्रतिभाशाली छात्र हैं, जो पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों और बागवानी में भी सक्रिय रहते हैं। चंद्रदीप कुमार की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।