Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लखीसराय: अब शनिवार को हाफ डे चलेंगे सरकारी स्कूल, दोपहर 1 बजे होगी छुट्टी

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:06 PM (IST)

    बिहार के सरकारी स्कूलों के संचालन समय में आंशिक संशोधन किया गया है। अब शनिवार को सभी कक्षाएं दोपहर 1 बजे तक ही संचालित होंगी, जबकि अन्य दिनों में पूर् ...और पढ़ें

    अब शनिवार को हाफ डे चलेंगे सरकारी स्कूल, दोपहर 1 बजे होगी छुट्टी (AI Generated Image)

    अब शनिवार को हाफ डे चलेंगे सरकारी स्कूल, दोपहर 1 बजे होगी छुट्टी (AI Generated Image)

    HighLights

    1. सोमवार से शुक्रवार तक स्कूल सुबह 9:30 से शाम 4:00 बजे तक।

    2. शनिवार को स्कूल सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।

    3. शिक्षक छात्रों की छुट्टी के बाद पाठ योजना तैयार करेंगे।

    संवाद सहयोगी, लखीसराय। माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बिहार ने राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है।

    नए आदेश के अनुसार, अब सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय का संचालन पूर्ववत सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा, जबकि शनिवार को विद्यालय हाफ डे चलेगा और सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक ही कक्षाएं संचालित होंगी।

    माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर जिलाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

    आदेश के अनुसार, शनिवार को वर्ग एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्व निर्धारित गतिविधियां निर्धारित समयावधि के भीतर ही संचालित की जाएंगी।

    निर्देश में कहा गया है कि शनिवार को दोपहर 12:00 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी।

    वहीं, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भी शनिवार को दोपहर 1:00 बजे तक ही अध्यापन कार्य एवं अन्य निर्धारित गतिविधियां संचालित होंगी।

    आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों की छुट्टी के बाद अगले दिन एवं अगले सप्ताह की पाठ योजना तैयार करने, मूल्यांकन कार्य तथा अन्य शैक्षणिक कार्य पूरा करने के बाद ही विद्यालय से प्रस्थान करेंगे।